BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 5:49 pm
KHABAR : शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी एआईडीपी पाठ्यक्रम, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर

Share On:-

रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से Apprenticeship Embedded Degree Program (AEDP) के तहत नवीन पाठ्यक्रम बीएससी इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत हो रही है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत युवाओं को कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
AEDP पाठ्यक्रमों की विशेषता यह है कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में 6 से 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें न्यूनतम 8,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह कोर्स छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।
रामपुरा कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि AEDP के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें स्नातक की डिग्री के साथ-साथ रोजगार की बेहतर संभावनाएं भी मिलेंगी। यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
छात्र-छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण कर ली है, वे इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज परिसर में, कॉलेज प्राचार्य से तथा एमपी ऑनलाइन केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE