BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 16, 2025, 5:57 pm
KHABAR : ईकेवाईसी विशेष महाअभियान- एडीएम ने लसुडिया एवं दुधलाई में ईकेवायसी कार्य का किया निरीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले की सभी पंचायतों एवं नगरीय निकायों के सभी वार्डाे में खसरा ई-केवाईसी, समग्र, ई-केवाईसी, खाद्य ई केवाईसी, आधार, आरओआर की केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री के लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति के लिए बुधवार से चार दिवसीय तक विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।

जिले में इस अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम चिकली ब्‍लॉक, लसुडिया, रामपुरा, दुधलई, जन्‍नौद, तलाऊ, बारवाडिया, बर्डिया, सहित विभिन्‍न गांवों और शहरी वार्डाे में ई-केवायसी के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में राजस्‍व अमले एवं विभिन्‍न विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमलें ने शेष हितग्राहियों को प्रेरित कर, उनकी खसरा, समग्र आधार, खाद्य, ई-केवायसी, आर.ओ.आर., ई-केवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री की गई।

एडीएम लक्ष्‍मी गामड ने रामपुरा तहसील के ग्राम लसुडिया में ईकेवायसी महाअभियान के तहत राजस्‍व अमले द्वारा घर-घर जाकर,  ईकेवायसी कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधितों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए। एडीएम गामड़ ने ग्राम दुधलई में भी खसरा, ईकेवायसी, समग्रईकेवासी और फार्मर रजिस्‍ट्री कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्‍होने ईकेवायसी से शेष रहे सभी हितग्राहियों और किसानों से अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की है। उन्‍होने कहा,कि यदि किसी हितग्राही का ईकेवायसी नही होगा, तो उसे भविष्‍य में शासन की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ प्राप्‍त करने में असुविधा होगी। अतरू सभी अपना ईकेवायसी अनिवार्य रूप से करवाएं।इस मौके पर एसडीएम पवन बारिया भी उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE