भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में समस्त विशेष पुलिस महानिदेशक एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक की बैठक ली गई। पुलिस विभाग की कार्यक्षमता बढ़ाने एवं भविष्य के लिए बेहतर पुलिसिंग के संबंध में चर्चा एवं विचार विमर्श भी किया गया। तत्पश्चात प्रदेश के समस्त आईपीएस प्रोबेशनर से संवाद भी किया गया एवं फील्ड ट्रेनिंग में उनके अनुभवों पर चर्चा की गई। ईपीएस प्रोबेशनर अब द्वितीय चरण के प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद रिपोर्ट करेंगे।