BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 2:30 pm
BIG NEWS : कांग्रेस बैनर तले पूर्व सैन्य अधिकारियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस,  रिटायर्ड मेजर जनरल श्रीवास्तव बोले- सेना का एक धर्म और वो है राष्ट्र धर्म, मंत्री शाह ने पूरी सेना का किया अपमान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मंत्री विजय शाह मामले को लेकर कांग्रेस के बैनर तले पूर्व सैन्य अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि- सेना में अपनी जान की बाजी लगाने वाले सभी धर्म के लोग हैं। सेना का एक धर्म होता है और वो है राष्ट्र धर्म। धर्मनिरपेक्षता का एक उदाहरण ही सेना है।


पूरे प्रदेश में पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे
मंत्री विजय शाह ने पूरी सेना का अपमान किया है। सरकार ने अब तक एक्शन नहीं लिया, आज भी मंत्री बनकर घूम रहे है। जब देश के दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देने की कार्रवाई सरकार कर सकती है तो देश की मान ‘सेना’ का अपमान करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं? सरकार और राजनीतिक तिरंगा यात्रा का क्या मतलब है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने भी सेना का अपमान किया है। सेना का एक एक व्यक्ति सिर्फ भारत के लिए नतमस्तक होती हैं।


सेना का अपमान करने वालों के खिलाफ कोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, यह कैसी सरकार है। कहा- 1971 में पाकिस्तान का नक्शा बदला था, इस बार क्यों नहीं लिया गया। यह पूर्व सैनिकों का तक अपमान है। हमारी मांग है कि तत्काल उन्हें बर्खास्त किया जाए जिन्होंने सेना का अपमान किया है। यदि ऐसा नहीं किया तो पूरे प्रदेश में पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे।


सेनाओं को लेकर सियासत नहीं होना चाहिए
जब हम पूर्व सैनिकों को ऐसे बयानों ने घायल किया है तो उन सैनिकों का क्या मनोबल होगा जो प्रोटोकॉल के चलते बोल भी नहीं सकते। सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे बयान दिया जा रहा है। राजनीति के लिए सेनाओं को लेकर सियासत नहीं होना चाहिए। राजनीति से हमें मतलब नहीं, बस अपमान करने वालों पर कार्रवाई हो। इसमें रिटायर्ड सैन्य अधिकारी मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, विंग कमांडर अरुण पाण्डेय, कैप्टन सोढ़ी, सूबेदार मेजर वाई. डी सिंघा, सूबेदार मेजर बी के शर्मा, नायब सूबेदार होम सिंह, हवलदार राजेश चौधरी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE