BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 17, 2025, 8:22 pm
KHABAR : अवैध उत्‍खनन, अतिक्रमणकर, सीमा चिन्‍ह हटाने पर वन अपराध पंजीबद्ध, वन विभाग द्वारा तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। वन परिक्षेत्राधिकारी वनपरिक्षेत्र रतनगढ़ पी.एल.गेहलोत ने बताया, कि डी.एफ.ओ. नीमच एस.के. अटोदे एवं उप वनमण्‍डलाधिकारी दशरथ अखण्ड के मार्गदर्शन में 10 मई को मुखबीर की सूचना पर वनखंड गुंजालिया की बीट गुंजालिया के कक्ष क्रमांक पी-243 में अवैध रूप से उत्खनन कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। मौका स्थल पर वन्य जीवों के प्राकृतिक आवास को नष्ट करने, पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाने एवं सीमा चिन्ह मिटाने पर वन विभाग द्वारा तीन आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
 
रेंजर गेहलोत ने बताया कि वनखण्‍ड गुजालिया के कक्ष क्रमांक पी 243 में अवैध रूप से वाहन जे.सी.बी. चेचिस नंबर RAJ3DXS5AQ3246933, ट्रेक्टर पंजीयन क्रमांक MP14AB2819 एवं नया ट्रेक्टर स्वराज 735 चेचिस नंबर C10017511H को वनपरिक्षेत्राधिकारी प्रतापलाल गेहलोत, परिक्षेत्र, सहायक ताल बापूलाल दायणा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक डीकेन अयज तौमर, परिक्षेत्र सहायक उमर तरूण बोरीवाल, जयन्त अहीर वनरक्षक, निरंजन पाराशर वनरक्षक, नितेश रावत वनरक्षक, कालुसिंह निनामा वनरक्षक द्वारा जप्त कर आरोपी संदीप पिता घनश्याम सेन निवासी परलई,  मुकेश पिता वर्दीचन्द धाकड नि. नीमकाखेडा, तह. सिंगोली,  गोविन्द पिता कालुराम धाकड निवासी नीमकाखेडा, को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 बी सी एवं धारा 63 के तहत अवैध उत्खन करने, अवैध अतिक्रमण का प्रयास करने एवं सीमा चिन्ह मिटाने पर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 3494/10 दिनांक 16 मई 2025 पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE