देवास। राष्ट्रीय सुरक्षा के समर्थन में आपरेशन सिंदुर की सफलता और सेना के पराक्रम को लेकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक गायत्री राजे पवार, आशीष शर्मा, मनोज चौधरी और राजेश सोनकर भी मौजूद रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई।
शाम 5 बजे देशभक्ति के गीतों के साथ सयाजी द्वार से तिरंगा यात्रा शुरु हुई।यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत गूंजते रहे।शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई यात्रा जवाहर चौक कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां अतिथियों ने भारत माता की आरती की। इस दौरान पूर्व सैनिकों का समान किया। इस दौरान अतिथियों ने संबोधित किया। यात्रा में भूतपूर्व सैनिक, बोहरा समाज, सिख समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रभारी मंत्री एवं उपमुयमंत्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा के दौरान कहा कि हमारे सैनिकों ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया और जो जवाब दिया कि सात जन्म तक पाकिस्तान और आतंकवादी कभी नाम नहीं लेंगे। हमें अपनी सेना पर गर्व है। हम भारत के सैनिकों के चरणों में नतमस्तक हैं और उनको प्रणाम करते हैं। हम उनके ऋणी है। कांग्रेस के यात्रा पर सवाल उठाने को लेकर कहा कि कांग्रेस की यात्रा को लेकर घटिया सोच है। उनकी राष्ट्र के प्रति ऐसी भावना नहीं हैं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। जश्न सेना पर तैनात वीर जवानों की वजह से मना पाए हैं। हमारे जवानों की खातिर हम होली और दीपावली मना पाते हैं। सेना ऑपरेशन सिंदूर में यह साबित कर दिया कि देश में भारत के वीर जवानों वाली मनोबल वाली दूसरी कोई सेना नहीं। पाकिस्तान की कमर तोड़ी है पाकिस्तान की कई पीढ़ियां याद रखेगी।