BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 18, 2025, 12:30 pm
KHABAR : जीडी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 में फर्जीवाड़ा, अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज कराया मामला, आधार कार्ड के फोटो से किया था छेड़छाड़, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर में हुई जीडी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2023 का फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभ्यर्थी के द्वारा आधार कार्ड में छेड़छाड़ की गई थी और बायोमेट्रिक डिवाइस पर डबल थंब इंप्रेशन भी कराया था। अपनी जगह किसी और युवक से परीक्षा दिलाई और सिलेक्शन हो गया लेकिन रिडॉक्यूमेंट चेकिंग में मामला खुल गया। 13 बटालियन के अधिकारी ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


अतेन्द्र का फोटो मिसमैच हुआ
दरसअल ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र 13 बटालियन में 08 सितंबर 2023 को आरक्षक जीडी भर्ती परीक्षा की लिखित परीक्षा हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों की सूची में मुरैना सबलगढ़ के कुतघान-देवपुर का रहने वाला अतेन्द्र सिंह राणा का भी चयन हुआ था। ज्वाइनिंग से पहले सभी के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। जिसमें परीक्षा के समय और वर्तमान में अतेन्द्र का फोटो मिसमैच हुआ था। जब आधार डिटेल देखी तो पता चला कि बायौमेट्रिकल डिवाइस पर थंब इम्प्रेशन पर भी स्पष्ट निशान नहीं आए क्योंकि उसने पकड़ा न जाए इसीलिए बायोमैट्रिक डिवाइस पर डबल थंब इम्प्रेशन किए थे जिससे थंब इम्प्रेशन बिगड़ जाएं।


फर्जी परीक्षार्थी का फोटो अपडेट कराया
एसएएफ के अधिकारियों को मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तत्काल इसकी जांच करने के आदेश दिए गए। मुख्यालय से हुए आदेश पर जांच दल गठित किया गया। जांच दल ने जांच में पाया कि चयनित अभ्यर्थी अतेन्द्र राणा ने परीक्षा से पहले और बाद में बार-बार अपना आधार कार्ड अपडेट कराया था। जब उसकी आधार कार्ड की डिटेल्स निकाली तो पता चला कि परीक्षा से दो महीने पहले जुलाई 2023 में अपना आधार अपडेट में फर्जी परीक्षार्थी का फोटो अपडेट कराया गया था।


माधौगंज थाने में फर्जीवाड़ा की शिकायत?
लिखित परीक्षा के अगले ही दिन 9 सितंबर को फिर से अतेन्द्र ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराया। जांच पूरी होने के बाद एसएएफ की 13वीं बटालियन के उप निरीक्षक हरिओम सिंह ने सेनानी 13वीं वाहिनी के पत्र का हवाला और जांच रिपोर्ट सौंपकर माधौगंज थाने में फर्जीवाड़ा करने वाले अभ्यर्थी पर मामला दर्ज कराने के लिए प्रतिवेदन दिया था। माधौगंज थाना पुलिस ने आरोपी अतेन्द्र सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE