सनावद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के गौरव वीर सैनिकों के सम्मान में सनावद नगर के नागरिकों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर से प्रारंभ हुई जो नगर के पीपल चौक, एमजी रोड, सुभाष चौक, मोटका चौराहा, भवानी मार्ग होते हुए बस स्टैंड स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समाप्त हुई। यात्रा में शामिल विधायक सचिन बिरला ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा था तथा पहलगाम में निर्दाेष हमारे देश के पर्यटकों की हत्या कर दी गई। जिसके चलते पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था इसी के चलते देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने वाले उनके अड्डों पर हमला कर उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। जिसके चलते पूरा देश हमारे भारत के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाल रहा है यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, राजेश पाल, प्रभात उपाध्याय, दिनेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।