गुना। भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में निकाली गई भव्य ओर एतिहासिक तिरंगा-यात्रा में साधु संतों सहित सर्व समाज, जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व गुना की सर्व समाज की जनता द्वारा भारत माता की जयकारे के साथ भारतीय सेना का धन्यवाद ज्ञापित किया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ शास्त्री पार्क मे पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तिरंगा यात्रा में बग्गी पर भारत माता की झांकी एवं पहगाम हमले सहित सेना की वीरता और पराक्रम को दर्शाती झांकी लगाई गई। मातृ शक्ति ने प्रतिनिधित्व कर सिंदूर बदला लेने वाले सैनिकों को धन्यवाद दिया, यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं सहित समाज जनों एवं दिव्यांग जनों ने सहभागिता की।