जावरा। समाज में व्याप्त कुरीतियों को ख़त्म कर एकजुटता दिखाते हुए सामाजिक उत्थान की ओर अग्रसर होना है। समाज को सशक्त और संगठित बनाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। यह बात अखिल भारतीय धाकड़ युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अर्जुन धाकड़ ने कही।वे जावरा क्षेत्र प्रवास पर समाजजन द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास धाकड़, उपाध्यक्ष बद्रीलाल सगीतला, मुकेश धाकड़, संगठन मंत्री मुकेश बग्गड़ तथा दिनेश वर्मा ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया।इस अवसर पर विनोद औरा, कैलाशचंद्र मेहता, रवि गुल्या, अंकित औरा, गोपाल सालित्रा, राधाकिशन मेहता, दशरथ कसानिया, नागेश्वर धाकड़, रमेश कसानिया, सुनील वाक्तरिया, आयुष धाकड़ , कन्हैयालाल धाकड़ एवं मनोहर हरा आदि उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन राजेश धाकड़ व आभार रमेश धाकड़ ने किया।