BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 6:00 pm
BIG REPORT : सायबर सेल नीमच ने माह मई में फ्रॉड से संबंधित शिकायतों पर की प्रभावी कार्रवाई, फरियादियों को लौटाई लाखों रूपये की ठगी गई राशि, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में दी जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सायबर सेल नीमच ने माह मई में फ्रॉड संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरियादियों को लाखों की ठगी गई राशि वापस दिलाने में अहम सफलता अर्जित की है। गुम हुए 50 मोबाइल जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक थी, वह मूल आवेदकों को वापस लौटाए गए हैं। यह जानकारी आज पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने कंट्रोल रूम पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। 
एसपी जायसवाल ने बताया कि नीमच जिले में सायबर सेल द्वारा माह मई 2025 में ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़ी 09 शिकायतों में कुल 10 लाख 9 हजार चार सौ चौपन रूपए की राशि फरियादियों को वापस दिलाई गई। इनमें से 01 शिकायत में 1,04,144 रूपए सीधे रिफंड करवाये गए। जबकि 08 मामलों में 9,05,000 रूपए की राशि न्यायालय के आदेश से रिफंड हेतु स्वीकृत हुई।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने‌ पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि सायबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे व टीम द्वारा वर्ष 2024-25 में अब तक कुल 29,80,042 रूपए की राशि पीड़ितों के खातों में रिफंड करवाई गई है। वर्तमान में 6 लाख रिफंड प्रक्रिया में है।साथ ही 50 गुम मोबाइल जिसका मूल्य 10 लाख 15 हजार रुपए है,उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए। जिनमें 14000 से लेकर 65000 रूपए तक की कीमत के मोबाइल शामिल है।इससे पूर्व फरवरी माह में 23 लाख मूल्य के 101 मोबाइल लौटाए गए थे। कुल मिलाकर 33  लाख 15 हजार रुपए कीमत  के 151 मोबाइल सायबर सेल द्वारा बरामद कर लौटाए गए। सायबर फ्रॉड में प्रयुक्त 147 मोबाइल नंबर, 150 प्डम्प् नंबर और 272 बैंक खाते होल्ड व ब्लॉक किए गए हैं। 57 मोबाइल नंबरों को टेलिकॉम कंपनियों द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से ब्लॉक करवाया गया है। उन्होंने पत्रकार द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि फर्जी बैंक अकाउंट के मामले में भी जांच प्रगति पर है। जल्दी उचित कार्रवाई की जाएगी। एसपी जायसवाल ने खास तौर पर नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल पर संवेदनशील जानकारियां शेयर ना करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE