BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 19, 2025, 7:15 pm
KHABAR : आहरण संवितरण अधिकारियों को आईएफएमआईएस पोर्टल संचालन संबंधी दिया गया प्रशिक्षण, नीमच में सामान्‍य भविष्‍य निधि के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया संबंधी प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शासकीय संस्‍थाओं, कार्यालयों में सभी वित्‍तीय संव्‍यवहार आई.एफ.एम.आई.एस. के माध्‍यम से किये जा रहे है। जिला कोषालय नीमच द्वारा आई.एफ.एम.आई.एस.साफ्टवेयर के संचालन हेतु समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में वर्तमान में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आई.एफ.एम.आई.एस. में सामान्‍य भविष्‍य निधि के अंतिम भुगतान की प्रक्रिया (ई-जीपीएफ) वेतन देयक एवं समग्र आईडी लिंक किये जाने के संबंध में समस्‍त आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डी.डी.ओ.) का ई-दक्ष केंद्र नीमच पर सोमवार को जिला कोषालय कार्यालय नीमच द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में जिला कोषालय अधिकारी बी.एम.सुरावत एवं जिला कोषालय की टीम द्वारा जिले के समस्‍त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को आईएफएमआईएस के संचालन के संबंध में विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं लेखापाल, स्‍थापना शाखा प्रभारी उपस्थित थे।

जिला कोषालय अधिकारी सुरावत ने प्रशिक्षण में बताया, कि समस्त डीडीओ अपने वेतन के साथ 90% समग्र लिंकिंग का कार्य पूर्ण हो गया हो, यह प्रमाण पत्र बनाकर जनरेट करें। समग्र मैपिंग के समय नियुक्ति दिनांक, जन्मदिनांक में अगर कोई परेशानी आती हो, उसे स्कैन कर डीडीओ के माध्यमसे बीसीओ को सुधारने के लिए भेजे। बैंक अकाउंट चेंज करने के लिए जिस बैंक से वर्तमान में वेतन मिल रहा है, उसे बैंक से एनओसी लेना, जिससे कि नए बैंक में वेतन जनरेट किया जा सके। सभी डीडीओ डॉक्यूमेंट को स्कैन या जनरेट करने से पहले चेक कर ले, कि वह कहीं से कट तो नहीं रहे उसके बाद ही जिला कोषालय को प्रस्तुत करें। 

प्रशिक्षण में बताया गया, कि जीएफ फाइनल पार्ट ऑनलाइन हो गया है, मई महीने में सेवानिवृत हो रहे कर्मचारी अधिकारी 4 महीने बाद हो रहे अधिकारी कर्मचारी उनकी जानकारी अभी से महालेखागार कार्यालय  को भेजना सुनिश्चित करें। सभी डीडीओ अपनी सेवा पुस्तिका में जीएफ एडवांस की एंट्री करना सुनिश्चित करें।

जीएफ पार्ट फाइनल समय समय पर एक-दो दिन में चेक करते रहे इस पर कोई आपत्ति तो नहीं आई सेवानिवृत्ति हो रहे अधिकारी कर्मचारी से 6 माह पहले डॉक्यूमेंट ले ले, जिससे कि आगे कार्रवाई की जा सके। जीपीएफ पासबुक रिकॉर्ड में संधारित करके अपने रिकॉर्ड में अवश्य रखें। प्रशिक्षण में ऑनलाईन जी.पी.एफ.पार्ट फाईनल आंहरण के संबंध में विस्‍तार से प्रक्रिया समझाई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE