BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2025, 4:28 pm
BIG NEWS : 100 दिवसीय टीबी मुक्‍त नीमच अभियान के सफल क्रियान्‍वयन के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा एवं स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को मिला राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान, महामहिम राज्‍यपाल पटेल एवं मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने किया सम्‍मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा  नीमच जिले में निरोग्‍यम नीमच अभियान के तहत स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के सफल क्रियान्‍वयन एवं टी.बी.मुक्‍त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर बुधवार को भोपाल राजभवन में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय सम्‍मान समारोह में महामहिम राज्‍यपाल मंगूभाई पटेल एवं मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा जिला कलेक्‍टरनीमच हिमांशु चंद्रा एवं मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, जिला क्षय अधिकारीनीमच डॉ.मनीष यादव को सम्‍मानित किया। इस मौके पर उप मुख्‍यमंत्री राजेन्‍द्र शुक्‍ल और पद्म भूषण डॉ. शिव कुमार सरीन, निदेशक, इंस्टिट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज, नई दिल्ली भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिले में 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान 7 दिसम्‍बर 2024 से प्रारंभ कर, उच्‍च जोखिम वाले मरीज, डाईबिटीज के मरीज 60 वर्ष से अधिक के टी.बी. मरीजो की स्‍क्रीनिंग एवं जॉंच के लिए विशेष अभियान चलाया गया था, इस अभियान के तहत जिले की सभी स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं, जेल, स्‍कूल एवं छात्रावासों, मलिन बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों के मजदूरों, खदानों एवं अन्‍य हाई रिस्‍क क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्‍य 134768 के विरूद्ध शतप्रतिशत संभावित टी.बी. मरीजों की स्‍क्रीनिंग कर जॉंच की गई। इनमें से 23347 उच्‍च जोखिम वाले व्‍यक्तियों का एक्‍सरे किया गया और 11488 मरीजों की नॉट टेस्टिंग की गई। जिसमें से 749 टी.बी.मरीज पाये गये, जिन्‍हे निरूशुल्‍क उपचार प्रदान किया गया। साथ ही 332 निक्षय मित्र बनाये गये और टी.बी. मरीजों को 1141 फूड बास्‍केट भी जनसहयोग एवं सीएसआर मद से उपलब्‍ध करवाई गई।
इस अभियान के तहत टी.बी.मरीजों की जॉंच के लिए सीएसआर मद से तीन स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍थाओं को ट्रू नॉट मशीनें भी प्रदान की गई।   इस अभियान के तहत जिले में 2870 निक्षय शिविरों का सफल आयोजन किया गया। मोबाईल वेन से प्रचार प्रसार कर हेण्‍ड होल्‍ड एक्‍सरे मशीन से भी मरीजों की एक्‍सरे की गई और जिले में 9052 लोगों को टी.बी.मुक्‍त नीमच जिला बनाने में योगदान देने की शपथ भी दिलाई गई।

जिले में 1.50 लाख से अधिक घरों का स्‍वास्‍थ्‍य एवं ग्रामीण अमले ने किया घर-घर सर्वे
मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि जिला प्रशासन द्वारा कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में नीमच जिले में स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रम के सफल क्रियान्‍वयन, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के प्रति जनजागरूकता एवं घर-घर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने के उद्देश्‍य से सभी विभागों के समन्‍वय से 3 से 23 फरवरी 2025 तक निरोग्‍यम नीमच अभियान आयोजित किया गया।                                   

इसके तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान में संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग एवं हैण्‍ड होल्ड एक्स-रे, मिशन इंद्रधनुष अभियान अंतर्गत छूटे बच्चों का सम्‍पूर्ण टीकाकरण, आर.बी.एस.के.के अंतर्गत जन्मजात विकृति वालें बच्‍चों का चिन्हांकन एवं उपचार, संभावित कुष्ठ मरीजों का चिन्हांकन एवं उपचार, कुपोषित बच्‍चों का चिन्हांकन एवं उनकों एन.आर.सी. में रैफर करने, 70 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के बुजुर्गाे के आयुष्मान कार्ड बनाने एवं शेष रही गर्भवती महिलाओं की सभी चार एएनसी कर, उन्‍हें सेवाएं प्रदान की गई।

निरोग्‍यम नीमच अभियान के दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षैत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता , आशा कार्यकर्ता , आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं जन अभियान की प्रस्फुटन समिति द्वारा घर घर सर्वे किया तथा चिन्हि‍त 7 स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के हितग्राहि‍यों का चिन्हांकन किया। अभियान की मानिटरिंग के लिये जिला अधिकारीयों को पंचायत वार नोडल बनाया गया। अभियान की प्रतिदिवस की मानिटरींग कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा द्वारा की गई। अभियान के सफल आयोजन में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों ने भी सहयोग किया।
निरोग्‍यम नीमच अभियान के तहत नीमच जिले में 70 वर्ष से अधिक आयु के 5279 हितग्राहियों के आयुष्‍मान कार्ड बनाए गए। जिले में 428 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जॉंच कर, उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रदान की गई। टीकाकरण से शेष रहे 663 बच्‍चों का सम्‍पूर्ण टीकाकरण किया गया। जन्‍मजात विकृति वाले 73 बच्‍चों को चिन्हित कर उन्‍हे उपचार सुविधाए उपलब्‍ध कराई गई। अभियान के तहत 248 सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों को चिन्हित कर एनआरसी में भर्ती करवाकर, स्‍वास्‍थ्‍य सेवाए प्रदान की गई। साथ ही 99 अपंजीकृत टी.बी.मरीजों को भी चिन्हित कर उन्‍हें निरूशुल्‍क फूड बास्‍केट व उपचार सुविधाएं प्रदान की गई। निरोग्‍यम नीमच अभियान के तहत जिले में एक लाख 50 हजार 759 घरों का स्‍वास्‍थ्‍य अमले एवं अन्‍य विभागों के मैदानी अमले द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया गया। इस तरह स्‍वास्‍थ्‍य कार्यक्रमों के क्रियान्‍यवन के अपने उददेश्‍यो में निरोग्‍यम नीमच अभियान पूरी तरह सफल रहा है।
राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलों, स्वास्थ्य अधिकारियों, कर्मियों, स्वयंसेवकों और संगठनों को सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE