देवास। कलेक्टर देवास ऋतुराज सिंह के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है दबीश प्रभारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आज आबकारी की सयुंक्त टीम ने ग्राम भड़ा पिपलिया एवं देवास के प्रताप नगर में अल सुबह कार्यवाही की गई।जहा चलित भट्टियों को नष्ट किया गया तथा जमीन में गड़े लाहन के ड्रमों को जेसीबी से खुदवाकर नष्ट किया गया साथ ही आसपास के जंगल,नाले में सर्चिंग की गई जिसमे 04 पेटी देशी मदिरा प्लेन 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2100 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया कुल 07 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर कुल मदिरा एवं वाहन का मूल्य लगभग 2 लाख 39 हजार रुपये का मश्रुका जप्त किया है।