देवास। संस्था जन चेतना द्वारा वीर सावरकर जयंती के उपलक्ष में किए जा रहे हैं कार्यक्रम को लेकर होटल रामाश्रय मे एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई है,जिसमें बढ़ते लव जिहाद के मुद्दे पर चर्चा की गई। प्रेस वार्ता में बताया गया कि संस्था जन चेतना के माध्यम से वीर सावरकर जयंती के अवसर पर 28/5/2025 को शाम 5 बजे वीर सावरकर चौराहा पर लव जिहाद के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और इसके प्रभावों को समझने का प्रयास किया जाएगा।विशेषज्ञों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस मुद्दे पर गहन चर्चा होगी।
उन्होंने बताया की सचेत भारत अभियान का उद्देश्य लोगों को लव जिहाद के बारे में जागरूक करना और उन्हें इसके प्रभावों से बचाना है। इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
इस आयोजन में मुख्य वक्ता प्रखर राष्ट्रवादी विचारक काजल हिंदुस्तानी आधुनिक भारत में एक गहरा सांस्कृतिक संकट बन चुके लव जिहाद के विषय मे विचार रखेगी।वही प्रमुख वक्ता डॉ प्रदिप त्रिपाठी वीर सावरकर जी के जीवन ओर उनके विचारों पर प्रकाश डालेंगे।साथ ही लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में उनकी प्रेरणादायी जीवनी पर वक्ता राजश्री जोशी व्याख्यान देंगी।संस्था जन चेतना आमजन से अपील करती है कि लव जिहाद जैसे बढ़ रहे अपराधो की जानकारी के लिए अधिक से अधिक स्वयं भी आए ओर अपने बच्चों को भी लेकर आए।