दनिया। मध्यप्रदेश के दतिया में 31 मई को नवनिर्मित दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा भोपाल से वर्चुअली किया जाएगा। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां पीताम्बरा की नगरी के नाम से विख्यात दतिया जिले केा इस उपलब्धि के बाद नई उड़ान मिल रही यह बात एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि अथक प्रयासों के बाद ये घड़ी आ गई कि अब दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जा रहा है और दतिया विकास की गति में नई उड़ान भरेगा। उन्होंने कहा कि नवनिर्मित एयरपोर्ट जैसी सौगात दतिया वासियों एवं दूरदराज से पीताम्बरा माई के दर्शन करने आ रहे श्रृद्वालुओं के लिए यातायात का नया विकल्प बनेगी, जिससे श्रृद्वालुओं के लिए इस धार्मिक यात्रा में और भी सुगमता आएगी। व्यवस्थाओं की पूर्ण से तैयारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।