BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2025, 3:52 pm
KHABAR : एमपी के नेताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात भोपाल में कुली भाईयो और जबलपुर में सेना के जवानों ने भी किया श्रवण, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। मध्य प्रदेश के नेताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। जबलपुर में सेना के जवानों और भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर कुली भाईयों ने हाथों में तिरंगा लेकर कार्यक्रम का श्रवण किया।


भोपाल में वीडी शर्मा ने सुना कार्यक्रम
एमपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने भोपाल के खटलापुरा मंदिर में मन की बात का श्रवण किया। वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि सिंदूर ऑपरेशन के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा ने देशभक्ति का वातावरण बनाया। वोकल फॉर लोकल पर फोकस रहा। मध्य प्रदेश में लोकल टूरिस्ट में बढ़ोत्तरी हुई। ड्रोन दीदी को स्काई वॉरियर्स के नाम में जाना जाएगा।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात
वीडी शर्मा ने 21 जून को योग दिवस को लेकर तैयारियां के बारे में जानकारी भी दी। उन्होंने इकोनॉमी को लेकर कहा कि भारत आज चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है। हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे। पीएम मोदी के भोपाल दौरे को लेकर कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श शासन व्यवस्था पर आगे बढ़ रहे है।


सिंदूर रंग की साड़ी में नजर आएंगी महिलाएं, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर बोला हमला
अहिल्याबाई की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का काम किया जा रह है। 2 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आएंगी। महिलाओं के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया है। सिंदूर रंग की साड़ी में सभी महिलाएं नजर आएंगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पोस्ट पर कहा कि कांग्रेस ट्विटर पर ही रहेगी। बीजेपी जमीनी स्तर पर काम करती है। भाजपा काम में विश्वास करती है। उनके बारे में ज्यादा कमेंट करने की जरूरत नहीं। भाजपा अपना काम कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE