रतलाम। आलोट में अखिल भारतीय सोंधवाड़ी क्षत्रिय राजपूत महासभा ने खेड़ापति हनुमान मंदिर, पालनगरा में प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को हुआ। कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 12वीं में गुलबालोद के अनुराग सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कम्माखेड़ी की रानुकुंवर द्वितीय और दयालपुरा के मंगल सिंह तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में लखमाखेड़ी के शंभू सिंह प्रथम, धापना की मुस्कान कुंवर द्वितीय और भोजाखेड़ी की मनीषा कुंवर तृतीय स्थान पर रहीं।
विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि, मेडल, शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में छात्रों को करियर मार्गदर्शन भी दिया गया।
समारोह में समाज के मार्गदर्शक मंडल सदस्य सुजान सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष भगवान सिंह चौहान, युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परिहार समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। महासचिव किशोर सिंह परिहार, संगठन मंत्री थान सिंह सिसोदिया और अन्य वरिष्ठ सदस्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।