BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 5:47 pm
KHABAR : लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में गायत्री मंदिर प्रांगण में वीर वीरांगना प्रतियोगिता का आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। पुण्य श्लोक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम भोलियावास गायत्री मंदिर प्रांगण में वीर वीरांगना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य मनीषा जी धाकड़ कार्यक्रम सहसंयोजक मीना जायसवाल प्रभारी सीमा बैरागी जनपद  सदस्य राधा पटेल सरपंच कंचन  माली मंचासीन रहे


मुख्य वक्ता मनीषा धाकड़ ने अपने संबोधन में अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा लेकिन उसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी व लोक कल्याण के कार्यों में लगी रही तभी तो आज 300 वर्ष बाद भी उनके कार्यों के कारण उन्हें याद किया जा रहा है हम भी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर लोक कल्याणकारी कार्यों में अग्रसर रहे आज हम उस दूरदर्शी महान स्त्री को स्मरण कर रहे हैं जिनके न्याय, सेवा, धर्मशील शासन ने भारतीय इतिहास को नई दिशा दी देवी अहिल्या बाई ने नारी शक्ति को आत्म गौरव, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण का स्वरूप दिया। 


कार्यक्रम सहसंयोजक मीना जायसवाल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने उस समय चल रही कई कुरीतियों जैसे सती प्रथा, बाल विवाह, बालिकाओं को शिक्षित ना करना को बंद करने व नारी के सामाजिक उत्थान व सशक्तिकरण के लिए कार्य किया मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु पूरे भारतवर्ष में मुगल काल में खंडित किए गए मंदिरों का जीर्णाेद्धार करवाया कुंए, बावड़ी तालाबों, व जल स्रोतों का निर्माण कराया इंदौर की महारानी ने अपनी राजधानी महेश्वर में कपड़ा उद्योग की स्थापना की महेश्वरी साड़ियां आज भी प्रचलित हैं व कई लोगों  का रोजगार व जीवन यापन का साधन है देवी अहिल्याबाई ने बहुजन हिताय बहुजन सुखाय के मूल मंत्र को अपने जीवन में उतार कर राजसी सुखों का त्याग कर दुखी पीड़ित मानव की सेवा को उन्होंने अपने जीवन का परम लक्ष्य बनाया हम भी उनके आदर्श पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाएं। 


वीर वीरांगना प्रतियोगिता में बालिका नेहा धाकड़ अहिल्याबाई प्रिंसी धाकड़ अहिल्याबाई कीर्ति धाकड़ झांसी की रानी हार्दिक धाकड़ सैनिक खुशी धाकड़ सावित्रीबाई फुले बन प्रतियोगिता में भाग लिया सभी बच्चों को पुरस्कार देकर 
प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम का संचालन अनीशा  धाकड़ ने किया आभार कार्यक्रम प्रभारी सीमा बैरागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ममता धाकड, शशिकला धाकड़, कमला धाकड़, कविता धाकड़, अनु धाकड़, अंजू यादव, जिया धाकड़, रेखा कुंवर,शोभना धाकड़ सविता धाकड़, शांति धाकड़ बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थिति रही। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE