BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : सीएम हेल्पलाइन शिकायत पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     KHABAR : नीमच में 15 जून को मनाया जाएगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : बाल विवाह रोकने जनजागरण तेज करें, हर शाला.. <<     KHABAR : मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने ही रोकी मीनाक्षी की राह? भाजपा.. <<     KHABAR : ओरंगपुरा पाइप लाइन फूटने से उठा पानी का.. <<     BIG REPORT : मीनाक्षी नामांकन विवाद गरमाया,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कसरावद में तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर का.. <<     KHABAR : मनासा में धूमधाम से मनाया जाएगा 11 दिवसीय.. <<     KHABAR : निराश्रित पशुओं के प्रबंधन पर सख्त.. <<     KHABAR : शांति नगर की गली नंबर 4 में दूषित पानी की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 5:51 pm
KHABAR : इन दिनों जीरन की पावन नगरी अयोध्या धाम बनी हुई है श्री राम कथा ज्ञान गंगा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पंडाल पड़ गया छोटा, पढे़ भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

जीरन। जीरन के किलेश्वर महादेव की पावन धरा पर सामुदायिक भवन परिसर में प्रतिदिन संगीतमय में श्री राम कथा का आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में जनसहयोग से बड़े ही पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है इस नौ दिवसीय श्री राम कथा के चौथे दिन शुक्रवार को कथा मर्मज्ञ प्रवक्ता अयोध्या से आई साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने श्री राम कथा में श्री राम जी की बाल लीला, अहिल्या उद्धार और ताड़का वध की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि राम जी ने मुनि विश्वामित्र के कहते ही एक ही बाण से ताड़का को तार दिया इस पर विश्वामित्र जी ने श्री राम और लक्ष्मण जी को बला अतिबला विद्या प्रदान की। मनुष्य जीवन की दिव्यता किसी भी वस्तुओं से नहीं संस्कार और विचारों से आती है। परमात्मा ने मनुष्य जनम हीरा दिया है भजन में नहीं लगाएं तो मनुष्य जीवन व्यर्थ है। आनंद ही ब्रह्म है ,सत्संग की सरिता में स्नान करने से परमात्मा के पथ पर पहुंचने का मार्ग सुगम हो जाता है। 


उक्त वाणी कथा मर्मज्ञ व प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे अयोध्या ने मुखारविंद से श्री राम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का रसास्वादन करवाते हुए कही। कहा कि ज्ञान के अभिमान में व्यक्ति को कभी भी भगवान की भक्ति प्राप्त नहीं होती है। कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, विशाल पंडाल भी छोटा पड़ गया। 


कंधे पर दुपट्टा व स्वैत वस्त्र धारण किए खुले केश में पूरी तरह से सादगीपूर्ण रुप में कथा मर्मज्ञ लक्ष्मी प्रिया जी पांडे का जैसे ही कथा पंडाल में आगमन हुआ तो सब कुछ शांत हो गया। व्यास पीठ पर पोथी पूजन के बाद जैसे ही वातावरण शांत हुआ तो सीताराम राम- राम, सीताराम राम- राम नाम स्मरण का नाद पूरे पंडाल में गूंज उठा, व्यास पीठ पर विराजमान साध्वी पांडे के साथ हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं का सैलाब भी उसी नाद में रम गए और फिर शुरू हुआ शहरी, ग्रामीण और श्रमिक क्षेत्र की आमजनता मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की भक्ति सरिता का प्रवाह। राजा दशरथ,केकैई, सुमित्रा, कौशल्या, विश्वामित्र, श्री राम,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न, गुरुकुल में शिक्षा और संस्कार , ताड़का वध, अहिल्या उद्धार प्रसंगों पर संक्षिप्त विवरण सुनाया। 
   

भजनों पर थिरक रहे श्रद्धालु
श्री राम ज्ञान गंगा का रसास्वादन के बीच-बीच में कथा मर्मज्ञ साध्वी दीदी  लक्ष्मी प्रिया जी पांडे ने.... रामा प्रकट भय रघुवर भैय्या परम् सुख.......,  महल बाहर बजे ढोल, झांझर भीतर बधाई स्वर.....,राजा जी गहनवा देदो रानी जी गहनवा देदो......., मनुष्य जनम तुझे हीरा दिया है......., तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओंना......... आदि मधुर भजनों की प्रस्तुति पर पंडाल में उपस्थित हजारों श्रद्धालु पूरे मनोभाव से अभिभूत होकर झूम- झूम कर नाचने को मजबूर हो रहे हैं और अपने भजनों की प्रस्तुतियों पर धर्म पंडाल में अयोध्यावासी जैसा भाव महसूस करवा रही है।


श्री श्याम मित्र मंडल जीरन द्वारा मांगलिक भवन में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा का आयोजन आयोजित करवाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक कथा प्रवक्ता पूज्या लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से श्री राम कथा ज्ञान प्रवाह किया जा रहा है। क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर धर्म लाभ लें। 
  

श्री राम कथा महोत्सव में आज शनिवार धनुष यज्ञ,राम जानकी विवाह
जीरन में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव ज्ञान गंगा में कथा के पांचवें दिन आज शनिवार को श्री राम, लक्ष्मण मिथिला पूरी में धनुष यज्ञ में शामिल, श्री राम- जानकी विवाह के प्रसंगों का वृत्तांत पर कथा प्रवचन साध्वी दीदी लक्ष्मी प्रिया जी पांडे के मुखारविंद से प्रवाहित किए जाएंगे। सभी धर्म प्रेमी बंधु श्री राम ज्ञान गंगा की सरिता में गोते लगाने अवश्य पधारें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE