BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2025, 5:56 pm
NEWS : कल्लाजी वेद विद्यालय के नव प्रवेशी 41 बटुकों का उपनयन संस्कार समारोह हुआ आयोजित, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवसीय वेद विद्यालय में ज्येष्ठ शुक्ला तृतीया को विश्वविद्यालय परिसर स्थित विशाल एवं भव्य यज्ञशाला में उपनयन संस्कार आयोजित किया गया। जिसमें 41 नव प्रवेशी बटुको का वैदिक परंपरा अनुसार उपनयन संस्कार वेदपीठ के आचार्याे,वरिष्ठ बटुको के मंत्रोचार एवं बटुको के अभिवावको, परिजनों, वेदपीठ के न्यासियों, पदाधिकारियों एवं कल्याणभक्तों के सानिध्य में आयोजित यह समारोह प्राचीन कालीन ऋषि परंपरा का जीवंत उदाहरण दिखाई दिया। इस मौके पर बटुको का मुंडन संस्कार कर यज्ञ वेदी के समक्ष जब उपनयन संस्कार कराया गया तो यह मनोहारी दृश्य वैदिक परम्परा का ज्वलंत उदाहरण रूप में परिदृश्य प्रकट हुआ। इस दौरान बटुकों द्वारा उपनयन संस्कार के दौरान गुरु दक्षिणा के लिए अभिभावकों एवं बड़े लोगो से भिक्षाम देहि करते हुए विश्व विद्यालय के मुख्य आचार्य ठाकुर श्री कल्लाजी को नमन कर वैदिक परंपरा में निष्णांत ज्ञान प्राप्ति का आशीर्वाद लिया। 


भव्य एवं विशाल आध्यात्मिक कल्याण महा पदयात्रा रविवार को रू तैयारी अंतिम चरण पर मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार श्री कल्लाजी वेदपीठ  के 20वें  कल्याण महाकुंभ के व्यापक जन जागरण के लिए 1 जून रविवार को कल्याणनगरी स्थित श्री कल्लाजी वेदपीठ से प्रातः सवा चार बजे ठाकुर जी के मंगला दर्शन के साथ भव्य एवं विशाल महापद यात्रा प्रारंभ होगी। जो प्रातः करीब 8 बजे नेहरू उद्यान पहुंचेगी। जहां पदयात्रियों का अल्पविश्राम के पश्चात लगभग 10 बजे नेहरू गार्डन से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी। जो कलेक्ट्री चौराहा, रोडवेज बस स्टेंड, सुभाष चौक, गोल प्याऊ, सदर बाजार, गांधी चौक, मिठाई बाजार और लक्ष्मीनाथ मंदिर होते हुए पाडन पोल पहुंचेगी। जहां से पदयात्रा में शामिल हजारों कल्याण पैदल यात्रियों के साथ ही वेद विद्यालय के बटुक, वीर वीरांगना, कृष्णा शक्ति दल की माता बहने जब दुर्ग प्रवेश करेगी तो ऐसी अनुभूति होगी, तो मानो एक बार फिर चतुरंरांगिनी सेना दुर्ग पर कूच कर रही हो। ये सभी पदयात्री द्वितीय दरवाजे के बाद स्थित ठाकुर श्री कल्लाजी और जयमल जी की छतरी पर पूजा अर्चना एवं दर्शन कर स्काउट गाइड मुख्यालय पहुंचेंगे। जहां भोजनोपरान्त पदयात्रियों को बसों द्वारा कल्याणनगरी के लिए रवाना किया जाएगा। इस महापदयात्रा का मुख्य आकर्षण जन-जन के आराध्य ठाकुर श्री कल्लाजी का सुसज्जित रथ होगा। कल्याण महापद यात्रा का पूरे मार्ग में लक्ष्मीपुरा, फाचर, मांगरोल, भावलिया, रावलिया, सतखंडा, शंभूपुरा, अरनिया पंथ, जालमपुरा, ओछड़ी के ग्रामीणों द्वारा रथ की पूजा के साथ पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। वहीं शक्ति एवं भक्ति की पावन धरा पर प्रवेश के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा पग-पग पर पलक पांवड़े बिछाकर स्वागत किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां की जा चुकी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE