मनासा। मंदसौर सड़क मार्ग पर शुक्रवार रात 8.30 बजे करीब दो मोटर साइकिल की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल थाना 108 एम्बुलेंस की मदद से मनासा शासकीय अस्पताल लाया गया।

घटना में अजय पिता सूरजमल उम्र 26 वर्ष निवासी अनुपपुरा झारड़ा, फूलचंद पिता केशवराम उम्र 30 वर्ष निवासी बंजारी कंजार्डा, कमलेश पिता रायसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बांगरेड को गंभीर चोटे आई जिन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल नीमच रेफर किया गया। वहीं नरसिंग पिता प्रेमचंद उम्र 26 वर्ष निवासी बंजारी को हल्की चोटे आई है।
