BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2025, 10:48 am
KHABAR : ग्राम मोरवन के राजनगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भक्तों को मिल रहा साध्वी प्रेम बाईसा का सान्निध्य, दूसरे दिन व्यास पीठ से बोली- सत्य के मार्ग पर चलना ही मनुष्य धर्म है, पढ़े आशीष बैरागी की खबर 

Share On:-

मोरवन। ग्राम मोरवन के राजनगर में चल रहे बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ से साध्वी प्रेम बाईसा ने कहा की सत्य ही कृष्ण है सत्य ही राम है सत्य ही धर्म है। धर्म ही सत्य है सत्य के मार्ग पर चलना ही मनुष्य का धर्म है। भागवत में सत्य की स्तुति की गई है। आगे साध्वी जी ने शुकदेव जन्म, परीक्षित श्राप और अमर कथा का वर्णन किया साथ ही श्री सुखदेव जी का जन्म कथा साध्वी प्रेम बाईसा ने बताया कि भगवान की कथा विचार, वैराग्य, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। राजा परीक्षित के कारण भागवत कथा पृथ्वी के लोगों को सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसके साथ साथ भागवत के छह प्रश्न, निष्काम भक्ति, 24 अवतार श्री नारद जी का पूर्व जन्म, परीक्षित जन्म, कुन्ती देवी के सुख के अवसर में भी विपत्ति की याचना करती है। जीवन की अन्तिम बेला में दादा भीष्म गोपाल का दर्शन करते हुये अद्भुत देह त्याग का वर्णन किया। शुकदेव उन्हे मुक्ति प्रदान करने के लिये कैसे प्रगट हुये इत्यादि कथाओं का भावपूर्ण वर्णन किया भगवान शिव सहित अनेक संजीव जाकिया सजाई गई साथ ही श्रद्धालुओं ने मीठे मीठे भजनों पर खूब नृत्य किया।

मंच पर विराजजीत महंत श्री 1008 विरमनाथ जी महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत केवल पुस्तक नही साक्षात श्रीकृष्ण स्वरुप है। इसके एक एक अक्षर में श्रीकृष्ण समाये हुये है। उन्होंने एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब भगवान श्री राम बैकुंठ लोग जा रहे थे तब उन्होंने एक धर्म सभा रखी जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया और बताया कि मैं बैकुंठ लोग जा रहा हूं मेरे साथ जो भी वैकुंठ लोक आना चाहते हैं उन सभी का स्वागत है  उपस्थित सभी प्रसन्न हुए लेकिन हनुमान जी महाराज दुखी हुए उन्होंने भगवान से कहा वेकुंत लोक में सत्संग कीर्तन होगा तो भगवान ने कहा वहा ये सब संभव नही भजन कीर्तन तो मत्युलोक में ही है तो हनुमान जी ने प्रथ्वी लोक में ही रहने का वर मांगा और राम जी से वचन लिया की जब भी भागवत कथा का आयोजन होगा उसमे अंतिम दिन आप भी किसी भी रूप में वेकुंट लोक छोड़ कर प्रथ्वी पर पछारोगे राम जी ने उनते तथास्तु किया।ये भागवत पुराण की महिमा है।

दूसरे दिन के मुख्य जजमानों ने सपरिवार पूजन किया। पूजन का सभी कार्य मोरवन के पुरोहित आचार्य विक्रम जी शर्मा द्वारा विधिवत कराया गया। इस कथा का लाइव प्रसारण थोरेचा  यूट्यूब चौनल एवं सोशल मीडिया पर भी किया जा रहा है।कथा स्थल में यजमानों सहित कई गणमान्य अतिथियों व आस पास के गांव से सैकड़ों लोगों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE