चित्तौड़गढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कलेक्ट्री परिसर स्थित वालीबॉल ग्राउण्ड पर 15 मई से निःशुल्क वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में 5 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के कुल 163 बच्चे सुबह एवं शाम को भाग ले रहे है। क्लब द्वारा सुबह एवं शाम को अलग अलग प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है और इसकी निगरानी वरिष्ठ कोच लक्ष्मीनारायण नीलमणि, जयदीप सिंह, मांगीलाल बाथरा द्वारा की जाती है।
क्लब के अध्यक्ष रतनलाल चावला ने बताया कि प्रतिवर्ष गर्मी में आयोजित होने वाला यह प्रशिक्षण शिविर आगामी 15 जून तक प्रतिदिन शाम को वालीबॉल ग्राउण्ड पर समापन समारोह आयोजित किया जायेगा। प्रतिदिन कोच के रूप में पंकज व्यास, रणजीत चावला, जसवंत चावला, हेमंत राव, निशांत एवं राजू बच्चों को अनुशासित ढंग से वालीबॉल की बारिकियों से अवगत करा रहे है। दुनिया के सबसे लोकप्रिय वालीबॉल के इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक विशेष रूप से उन्हे सर्व, फ्लोर टॉप स्पिन, जंप सर्व, ब्लॉक करना, डिग करना, बॉल को बम्प करना, बैक हैण्ड, सर्विस करने, फोर आर्म पास, ओवर हैण्ड पास, स्पाईक, स्मैश करने की विधि के साथ ही खेल के नियमों की जानकारी दे रहे है।
क्लब की उपलब्धि-
नूतन स्पोर्ट्स क्लब गत वर्श जिला वालीबॉल प्रतियोगिता का विजेता रहा है। क्लब से जुड़े पांच खिलाड़ी राष्ट्रीयट स्तर पर खेल चुके है। क्लब कई राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय मेडल जीत चुका है। वर्श 2019 से 2022 के बीच ही क्लब से जुड़े लगभग एक दर्जन खिलाड़ी शारिरिक शिक्षक एवं कोच बन चुके है।
विगत पच्चीस वर्षों से अधिक समय से लगातार आयोजित हो रहे इस निःशुल्क वालीबॉल प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे बच्चों के लिए क्लब के संरक्षक रतनलाल चावला (सेवा निवृत्तअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) द्वारा सुबह के नाश्ते की व्यवस्था की जाती है वही अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनोहरलाल खटीक द्वारा वालीबॉल तथा कीट की व्यवस्था सहित अन्य खर्चा वहन किया जाता है।