मोरवन। बाबा रामदेव मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में मोरवन के राजनगर में महंत श्री विरम नाथ जी महाराज के सानिध्य में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस पर साध्वी प्रेम बाईसा ने कथा का वाचन करते हुए राजा परीक्षित प्रसंग, देहती संवाद व विदुर प्रसंग के बारे में बताया।साध्वी प्रेम बाईसा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या महापाप है। अगर कन्या जन्म ही नहीं लेगी तो बहु कहां से लाओगे। बेटी बचेगी तो राष्ट्र बचेगा। ओस की बूंदों सी होती है बेटियां, जरा भी दर्द हो तो रोती हैं ! बेटियां रोशन करेगा,बेटा एक ही कुल को, दो-दो कुलों की लाज होती हैं बेटियां ! उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को समाज में कलंक बताया।प्रेम बाईसा ने कहा कि जिसके बेटी घर जन्म लेती है यह बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं। साध्वी ने श्रद्धालुओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प दिलाया।इस दौराना मोरवन,राजनगर, गणेशपुरा,रूपपुरा,चौकानखेड़ा गुरुतलाई,बसेड़ीभाटी जनकपुर,दड़ौली,सहित दर्जन गावो से हजारों श्रद्धालुओं ने कथा आरती का लाभ लिया।
विदित है कि मोरवन ग्राम के राजनगर में 30 तारीख से बाबा रामदेव मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव चल रहा है इस महोत्सव में राजनगर में बने विशाल मंदिर में बाबा रामदेव की मूर्ति स्थापित होना है साथ ही रोजाना विद्वान पंडितो द्वारा हवन शांति का आयोजन चल रहा है। मंदिर प्रांगण में मेला लगा हुआ है मेले में तरह-तरह के झूले व स्वादिष्ट व्यंजनों की दुकान लगी हुई है जिसमें शाम के समय में आसपास से लोग पहुंच कर मेले का लुफ्त उठा रहे हैं रात्रि में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है जिसमें भी काफी भीड़ देखी जा रही है।