BREAKING NEWS
BIG NEWS : 500 रुपये का नोट देकर भटकाया ध्यान, फिर दिया.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा,.. <<     महाकाल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की.. <<     राजगढ़ के तलेन में फूटा ग्रामीणों का.. <<     KHABAR : सावन में हरियाली का संकल्प,.. <<     महाकाल नगरी में बेखौफ बदमाश, खरीदारी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच के सीएम राइज स्कूल पर विधायक का बड़ा.. <<     उज्जैन में महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा.. <<     BIG NEWS : पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत, नीमच को.. <<     REPORT : बिना लाइसेंस टीवी चैनल प्रसारण पड़ा भारी,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर एसपी विनोद मीणा की रणनीति लाई रंग,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में सनसनी, सपने अधूरे.. <<     संतों के अपमान पर सनातनियों में.. <<     शिवपुरी में बड़ी वारदात,विधायक महेंद्र सिंह.. <<     NEWS : लायंस क्लब की नई कार्यकारिणी का पदस्थापना.. <<     BIG REPORT : शौर्य की जन्मस्थली नीमच में गर्व से मना.. <<     NEWS : एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधायक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 2, 2025, 12:39 pm
KHABAR : श्री राम जी के दरबार में सजा खाटू श्याम का दरबार, जली जोत, दी आहुतियां, प्रसिद्ध भजन गायकों ने दी मधुर भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियां, भजन संध्या में उमड़े श्रद्धालु, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा महोत्सव के चलते इस अवसर पर रविवार को रात्रि में सावन नागदा इंदौर के भजन गायक  ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन हारे का सहारा शीश के दानी भगवान श्री खाटू नरेश भजन संध्या में भजनों की बांधी शमां, आधी रात तक  झूमते रहे श्रद्धालु। जीरन में मांगलिक भवन में  सजा हारे के सहारे खाटू श्याम का दरबार ,जली जोत श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां , तीन तीर धारी खाटू नरेश से सुख समृद्धि और खुशहाली की विनती। 
इस मौके पर भव्य भजन संध्या भी आयोजित हुई, जिसमें भगवान श्री हारे का सहारा खाटू नरेश के अलौकिक स्वरूप ने हजारों श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। दरबार में भगवान श्री खाटू नरेश की अखण्ड ज्योत भी प्रज्वलित की गई,जिसे लेने भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। जहां भक्तों ने लंबी कतार में लगकर बाबा की दिव्य ज्योत ली। भजन संध्या के प्रारंभ में जीरन के खाटू श्याम भजन गायक  भगवती सुथार ने आवो नी गजानन म्हारे किर्तन में रस बरसाओ.......... गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ भव्य  खाटू श्याम भजन संध्या का किया आगाज।  भजन गायक राहुल गेहलोत ने..काली कमली वाला मेरा यार है  ....... , हारा तू बाबा पर तेरे पर भरोसा हे  भजन के साथ भजन संध्या कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इंदौर से आए भजन गायक  सावन नागदा ने  भजन संध्या मंच पर आते ही सांवरे के दिवाने की महफिल........., खाटू बुला रहा है कृपा नहीं तो क्या है.........., बोलो बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय........, सांवरिया सेठ देदे मंडफिया वारा........,मोहन आवो तो सरी माधव मंदिर में......,हारे का तू सहारा है सांवरे.........., आया तेरे दर पर दीवाना........., मेरी झोपडी के भाग आज खुल जाएंगे ........., आजारे कन्हैया आ जारे लाज तुझे बचानी पड़ेगी.........आदि भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित श्रद्धालुओं को अपनी गायकी का कायल बना दिया झूम उठे।  ..... ..... से आई खाटू श्याम भजन गायक सावन नागदा ने दरबार सांवलिया ऐसे सजो दयालु आपको......भजन की प्रस्तुति जैसे ही भजन गाना शुरू किया श्याम प्रेमी और श्याम मित्र मंडल पदाधिकारियों  ने जमकर ठुमके लगाते हुए खाटू श्याम के जयकारों से गूंजायमान कर दिया जीरन नगर। भजन   गायकों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को आधी रात तक अपने सुमधुर भजनों की सरिता में बांधे रखा और एक के बाद एक शानदार भजनों की लड़ी लगा दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE