BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2025, 2:25 pm
BIG NEWS : इसलिए तो उन्हें पप्पू कहते हैं, राहुल गांधी पर भड़के सीएम डॉ मोहन यादव, पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेता ने दिया था ये बयान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भोपाल में पीएम मोदी को लेकर दिए बयान पर कहा, कि राहुल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इसीलिए उन्हें ‘पप्पू’ कहा जाता है। उनके व्यवहार और रवैये से पता चलता है कि वे अभी परिपक्व नहीं हुए हैं। 


राहुल गांधी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण- सीएम मोहन 
सीएम मोहन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता जिस तरह से मर्यादा को ताक पर रखकर बोल रहे हैं। इससे न केवल उनकी प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है, बल्कि हमारे देश की संस्कृति के भी खिलाफ जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने जो शब्द इस्तेमाल किए हैं, वे उनकी तुच्छता को दर्शाते हैं। मैं उनकी कड़ी निंदा करता हूं।  


कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी- सीएम मोहन 
सीएम मोहन ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी के सांसद दुनिया भर में जाकर यह बात कर रहे हैं कि कैसे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया, दूसरी तरफ उनके नेता इस तरह की बात कर रहे हैं। कांग्रेस को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। केवल कांग्रेस ही जानती है कि इस तरह का व्यवहार करके वे पार्टी को कहां ले जाएंगे। 


राहुल गांधी ने भोपाल में कही ये बात 
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि ट्रंप का एक फोन आया और नरेंद्र जी तुरंत सरेंडर हो गए। राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर भी निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है, यही भाजपा-आरएसएस का कैरेक्टर है, ये हमेशा झुकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस वालों को मैं अच्छी तरह से जानता हूं, इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, ये लोग डरकर भाग जाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE