रीवा। सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक पुरुष, महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। सभी मऊगंज के नई गढ़ी के रहने वाले थे और प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। बल्कर प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था।
एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के चलते सोहागी पहाड़ से टोल प्लाजा तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।