नीमच। आज देशभर में ईद-उल-जुहा के त्यौहार की धूम है। नीमच में भी मुस्लिम समाज द्वारा इस त्यौहार को पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। आज नीमच की ईदगाह और मस्जिदों में ईद उल जुहा की नमाज़ मुस्लिम समाजजन द्वारा अदा की गई। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब द्वारा ईद के खुतबे की नमाज़ अदा कराई। ईद की नमाज़ में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। नसरूल्लाह खान की मस्जिद में भी ईद की नमाज पढ़ी गई। सभी ने नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर काजी सद्दाम हुसैन अत्तारी साहब ने शहर और देशवासियों को ईद की बधाई दी। नमाज के बाद शहर और मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआएं की गई। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस का अमला मौजूद रहा। नगर पालिका, ईदगाह कमेटी और वक्फ बोर्ड कमेटी के सदस्यों ने भी व्यवस्था में अपना सहयोग सहयोग प्रदान किया।