BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 8, 2025, 1:42 pm
BIG REPORT : नीमच पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और धौलपुर करौली से लोकसभा सांसद भजनलाल जाटव, गांधी भवन में ली कार्यकर्ताओं की बैठक, वन टू वन चर्चा कर भाजपा पर साधा निशाना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले तानाशाह लोग, जिनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा, ऐसे लोग आज देश पर शासन कर रहे हैं। हमें भाजपा की नीतियों के खिलाफ लड़ना है। कांग्रेस कैसे मजबूत हो। कांग्रेस संगठन को सकरी बने और मध्य प्रदेश में विकास की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। 
यह बात अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक और धौलपुर करौली से लोकसभा सांसद भजनलाल जाटव ने नीमच के गांधी भवन में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम बार-बार चुनाव क्यों हार जाते हैं संगठन या उम्मीदवारों में किस स्तर पर कमी रह जाती है। कांग्रेस कार्यकर्ता के मजबूत रहते हुए हम चुनाव में कमजोर क्यों हो रहे हैं। इन सभी बातों पर गौर करने और संगठन को पुनः करने के लिए संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। 
जाटव ने कहा कि संगठन में निर्णय क्षमता विकेंद्रीकरण आधारित होगी। कांग्रेस से भाजपा में गए नेताओं पर निशाना साधते हुए भजन लाल जाटव बोले जो डर गए वह बीजेपी में चले गए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे डरते नहीं। इन दोनों नेताओं ने मोदी को झुकाने का काम किया है। बताते चले कि पर्यवेक्षकों द्वारा व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा और बैंड लिफाफों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने के लिए इस अभियान के तहत रैली जा रही है। अनुशासन को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया जा रहा है। संगठन सज्जन अभियान के तहत ब्लॉक और मंडल स्तर तक पर्यवेक्षक पहुंचेंगे। अभियान में इस बात पर जोर है कि नेताओं की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष और विधायक के लिए टिकट देने के निर्णय ना लिए जाए। कार्यकर्ता और जनता की भावना का ध्यान रखकर उम्मीदवार चयनित हो। 
मीटिंग में पर्यवेक्षक जाटव ने विशेष रूप से इस बात पर बोल दिया कि कांग्रेस का नेतृत्व ऐसा होना चाहिए जो भाजपा के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ सके। बैठक में संगठन सृजन अभियान के जिला प्रभारी हर्ष विजय सिंह गहलोत, जिला अध्यक्ष अनिल चौरसिया, लोकसभा प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक नरेंद्र नाहटा, डॉक्टर संपत स्वरूप जाजू, नंदकिशोर पटेल, आशा सांभर, मधु बंसल, गजेंद्र यादव, समंदर पटेल, तरुण बाहेती, मोनू लोक्स, महेश वीरवाल, बाबू सलीम, विमल शर्मा और बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE