BREAKING NEWS
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य समापन,.. <<     NEWS : क्रेटा लूटकांड का इनामी आरोपी गिरफ्तार,.. <<     शाजापुर में सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा,.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजगढ़ में सेफ क्लिक 2.0 अभियान, नुक्कड़ नाटक.. <<     KHABAR : शाजापुर में ट्रैफिक पुलिस गायब! आम नागरिक.. <<     KHABAR : बारिश बनी काल, उफनते नाले में बहे चालक का.. <<     KHABAR : हेमंत शर्मा बने मध्यप्रदेश श्रमजीवी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सफाई व्यवस्था पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने.. <<     BIG REPORT : नीमच की जनसुनवाई में अपर कलेक्टर बीएस.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस में फिर वॉकआउट का खेल, पहले.. <<     BIG REPORT : मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम में जनसुनवाई,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की विधानसभा बैतूल.. <<     KHABAR : खरगोन में पेंशनर्स का हुंकार, 5 लाख.. <<     खरगोन में आबकारी का बड़ा एक्शन, लाखों की अवैध.. <<     VIDEO NEWS: सरकारी जमीन पर कब्जे का खेल!,सीमांकन के.. <<     KHABAR : सामुदायिक भवन निर्माण की राशि स्वीकृत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2025, 12:35 pm
BIG REPORT : मूंग-खरीदी को लेकर सीएम से मिले बीजेपी विधायक, मुख्यमंत्री बोले-राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है, किसान कांग्रेस ने चक्की पर दली मूंग, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भी सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि उपज मंडियों में पारदर्शी व्यवस्था बनाकर मूंग खरीदी की जाएगी।


प्रदेश के बाहर से व्यापारियों को भी मूंग खरीदी के लिए सुविधाएं दी जाएंगी और प्रोत्साहित किया जाएगा। मंडियों में किसानों को मूंग विक्रय का उचित दाम मिल सके इसके लिए व्यापारियों को बोली लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मूंग पर मंडी शुल्क में राहत दी जा सकती है या नहीं इसकी जांच की जाएगी। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और आईटीसी को मूंग नीलामी में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


हमारी कोशिश है कि मंडियों में मूंग की मॉडल दरे बढ़कर लगभग 7500 रुपए प्रति क्विंटल हो जाए। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बाहर से आने वाले व्यापारियों को नये मंडी लाइसेंस भी दिए जाएंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खेती और किसानी राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए कोई कसर छोड़ी नहीं जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में कपास उत्पादन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


गौ-शाला संचालित करने के लिए 20 रुपए से बढ़ाकर प्रति गाय 40 रुपए अनुदान राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान, फसल चक्र अपना कर उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय किसान संघ, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, चंद्रकांत गौर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा उपस्थित थे।


इधर, मूंग खरीदी की मांग को लेकर सीएम से मिले बीजेपी विधायक
भोपाल, विदिशा, देवास, नर्मदापुरम सहित प्रदेश भर के मूंग उत्पादक जिलों में किसानों का विरोध बढ़ता देख मंगलवार को बीजेपी के विधायकों ने सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। सीएम से मिलकर मूंग खरीदी शुरू कराने की मांग करने वाले विधायकों में बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह, खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा, सिवनी मालवा के विधायक प्रेमशंकर वर्मा मौजूद थे।


मूंग खरीदी नहीं होने से विपक्ष सरकार पर हमलावर
मप्र में मूंग खरीदी न होने से एक तरफ जहां किसान परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मूंग खरीदी न होने के विरोध में मप्र किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के गृह ग्राम चांदोन में चक्की पर मूंग दल कर अपना विरोध जताया।


कांग्रेस ने लिखा- बीजेपी नेताओं की छाती पर मूंग दलकर किसानों की आवाज उठाई
किसान कांग्रेस के नेताओं का वीडियो शेयर कर एमपी कांग्रेस की ओर से लिखा गया- भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर उठाई किसानों की आवाज़। नर्मदापुरम जिले के ग्राम चांदोन में, जो भाजपा के किसान मोर्चा अध्यक्ष और सांसद दर्शन सिंह का गृह ग्राम है। जहां किसानों ने मूंग की लुटती कीमतों और भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ बग़ावत का बिगुल फूंका।


किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेताओं की छाती पर मूंग दलकर विरोध किया। भाजपा सरकार को मूंग किसानों का दर्द दिखाई नहीं देता, क्योंकि उनकी आंखें सत्ता की चकाचौंध में अंधी हो चुकी हैं। नीति की जगह नीयत बिक चुकी है और वादों की जगह धोखे की राजनीति चल रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE