BREAKING NEWS
BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 11:16 am
KHABAR : आण आश्रम कुकड़ेश्वर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व, भजन-कीर्तन, गुरु पूजन और आध्यात्मिक वातावरण से गुंजायमान रहा आश्रम, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व इस वर्ष भी कुकड़ेश्वर स्थित आन आश्रम में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आश्रम पर आगमन प्रारंभ हो गया था, जो दिनभर निरंतर जारी रहा।
आश्रम परिसर में भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। दिनभर भजन-कीर्तन, गुरु पूजन और आध्यात्मिक वातावरण से आश्रम गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु श्रीश्री 1008 बाल योगी, राज नाथ जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनेक भक्तों ने गुरु चरणों की पूजा कर अपने जीवन को धन्य किया।
शाम के समय भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की। भक्ति और सेवा के इस अद्भुत संगम ने गुरु पूर्णिमा पर्व को और भी दिव्य बना दिया।
गुरु राज नाथ जी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए गुरु महिमा का महत्व बताया और उनके जीवन में सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE