BREAKING NEWS
BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 11:33 am
KHABAR : सावन माह के पहले दिन शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, लगी भक्तों की भीड़, पूरे महीने चलेगा पूजा-अर्चना का सिलसिला, पढे़ खबर 

Share On:-

भिंड। सावन मास के पहले दिन भिंड जिले के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। विशेषकर वनखंडेश्वर महादेव, महाकालेश्वर, कुंडेश्वर महादेव, पिपल्लेश्वर और अर्जेटेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर परिसरों में श्बोल बमश्, श्हर-हर महादेवश् और श्ओम नमः शिवायश् के जयकारों की गूंज सुनाई दी।


सुबह से शुरू हुई पूजा
सुबह होते ही शिवालयों के कपाट खोले गए। पुजारियों ने विधिवत भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और बेलपत्र अर्पण कर पूजन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक, फल और मिष्ठान अर्पित किए।


जिलेभर में विशेष आयोजन
जिले के प्रमुख शिवालयों में दिनभर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और शिव नाम संकीर्तन का आयोजन होगा। कई मंदिरों में पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन, शिव पुराण कथा और सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की।


उमस भरी गर्मी के बावजूद महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचे। विशेषकर वनखंडेश्वर, कुंडेश्वर और महाकालेश्वर मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिनभर देखी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE