BREAKING NEWS
BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 11, 2025, 4:07 pm
KHABAR : चीताखेड़ा में रविवार को झमाझम बारिश, पशुओं में महामारी रोकथाम और खेडादेवत पूजन के लिए मनाई जाएगी उज्जैयिनी, भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। अंचल में झमाझम बारिश हेतु इन्द्र देव को प्रसन्न करने, पशुओं में महामारी रोकथाम,प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा,देश एवं अंचल की सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए 13 जुलाई 2025 रविवार को चीताखेडा ग्रामवासियों द्वारा खेडादेवत पूजा कर उज्जैयिनी मनाई जाएगी।
ग्रामवासियों द्वारा गांव के बाहर खेत खलिहानों पर पहुंच कर  चुरमा, दाल-बाटी व्यंजन बनाकर खेड़ा देवी देवता एवं ईष्ट देवता को भोग लगाकर सभी अपने- अपने ईष्ट देवी देवताओं का सुमिरन करेंगे।
अंचल में वैसे बरसात तो हो गई है परन्तु  वर्तमान में खरीफ सीजन की फसले पूरे यौवन पर है , जमीन में नमी बनी रहे,जिससे पैदावारी प्रभावित न हों। इस समय झमाझम बारिश की शक्त आवश्यकता है। बारिश के मौसम के प्रारंभ में झमाझम बरसात हुई है पर उसके बाद रिमझिम बारिश ही चल रही है जो वर्तमान में फिलहाल बहुत ही कम है, अभी कुएं, नदी, तालाब खाली पड़े हुए हैं। रविवार को क्षैत्र में प्रर्याप्त एवं झमाझम बारिश,देश में अमन चौन, गांव की सुख-समृद्धि, पशुओं में महामारी से बचाव हेतु गांव से बाहर पशुओं को निकालेंगे। गांव में विराजमान देवी देवताओं के पुजारियों द्वारा शनिवार-रविवार की रात्रि को मंदिरों में रात्रि जागरण कर हवन पूजन किया जाएगा। तथा रविवार को अल सुबह 4 बजे से ही बस स्टैंड पर पशुओं की  महामारी  बीमारी से सुरक्षा हेतु सुरक्षा वंधन वार बांधी जाएगी और वहां मंदिरों में हवन पूजन से अभिमंत्रित जल से पशुओं पर नीम की पत्तियों से छिडकाव किया जाएगा। तथा गांव के सभी देवी-देवताओं के मंदिरों में हवन पूजन कर सिंदूर,पन्नी पाटा का चोला चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया जाएगा,और गांव हेमाडा पर महामारी रोकथाम सुरक्षा (कार) डोर लगाई जाएगी। गांव में प्रातरू10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। उपरोक्त  संयुक्त जानकारी पुजारी ग्वाला नाथूलाल  (बंजारा)दायमा, हुकमीचंद जावरिया,छगन लाल साल्वी ने प्रेस विज्ञप्ति में दी। देवी देवताओं के पुजारियों ने समस्त ग्रामवासियों से अनुरोध किया है कि सभी निर्धारित समय पर हवन पूजन एवं अपने पशुओं तथा  सभी व्यापारी बंधु अपने अपने व्यवसाय  सुबह 10बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखकर धार्मिक जनहित में सहयोग प्रदान कर गांव के बाहर खेत खलिहानों पर पहुंच कर चुरमा-बाटी बनाकर ईष्ट देवी देवताओं को भोग लगाकर एवं तय हूए सभी कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनावे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE