निंबाहेड़ा। बाड़ी मानसरोवर स्थित चमत्कारी शनि देव मंदिर के निर्माण कार्य का शुभारंभ शनिवार को शिला पूजन के साथ विधि-विधान से किया गया। कार्यक्रम में दोपहर 12.15 बजे शुभ मुहूर्त में शिला पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों और शनि भक्तों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पंचायत समिति निंबाहेड़ा के प्रधान बगदीराम धाकड़, चेयरमैन सुभाष शारदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
समारोह में बाहर से आए शनि भक्तों की उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान शनि देव का स्मरण किया और मंदिर निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया।