BREAKING NEWS
BIG NEWS : बछड़े को बचाने दौड़ा किसान, खुले बिजली.. <<     NEWS : निर्वाचन से पहले अलर्ट, चुनावी तैयारियां.. <<     NEWS : शंभूपुरा की संध्या चौपाल में सुनीं.. <<     BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 12:23 pm
REPORT : प्रशासन ने चेनपुरा में 0.11 हेक्टर शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायत पर तहसीलदार संतोष कुमार ने की बड़ी कार्रवाई, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच।  कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के समक्ष जनसुनवाई में अन्नू कुँवर पति गोवर्धन सिंह राजपूत निवासी ग्राम चौनपुरा द्वारा शिकायत की जा रही थी, कि गांव के ही मांगूसिंह पिता भारतसिंह राजपूत द्वारा उसकी जमीन के आगे पक्का निर्माण किया जा रहा है और उसका आने जाने का रास्ता रोक दिया है। तहसीलदार नीमच ग्रामीण संतोष कुमार ने बताया, कि जांच में पाया गया, कि अन्नू कुँवर का रास्ता मुख्य मार्ग से होकर है और चालू है। दोनों पक्ष शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। न्यायालय तहसीलदार नीमच ग्रामीण में प्रकरण दर्ज करके उभय पक्षों की सुनवाई की गई और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर दोनों पक्षों के विरुद्ध बेदखली आदेश जारी कर स्वयं से अतिक्रमण हटाने हेतु समय दिया गया । परंतु अतिक्रमणकारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। 
इस पर एसडीएम संजीव साहू के मार्गदर्शन तहसीलदार नीमच ग्रामीण संतोष कुमार ने शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम के साथ ही ग्राम पंचायत के सहयोग से मौके से अतिक्रमण हटाकर ग्राम के बीच स्थित 0.11 हेक्टेयर बहुमूल्य शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया है। 
उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग द्वारा जिले में शासकीय जमीनों के संरक्षण के लिए और रास्ता विवादों के निराकरण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE