उन्हेल। शासकीय कन्या उ मा विद्यालय उन्हेल की छात्राओं द्वारा भारत पेट्रोलियम के आवाहन पर सभी विद्यार्थियों के समक्ष एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसके द्वारा स्वच्छता क्यों जरूरी है यह समझाया गया साथ ही विद्यार्थियों के बीच कविता लेखन की प्रतियोगिता हुई जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भारत पेट्रोलियम के फ्लीट सेल्स ऑफिसर तौसीफ जमाल अंसारी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से प्राचार्य ऊषा सोनी, शिक्षिका अल्पना बीसोने, राधेश्याम नांदेड़ा एवं मीना गुप्ता मौजूद रही। संचालन तुषार जैन ने किया एवं आभार श्वेता यादव ने माना। कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण किया गया।