BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 7:22 pm
KHABAR : 275 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, वन विभाग ने 9 जेसीबी मशीनों से दीवारों को तोड़ा, 4 लोगों का अवैध कब्जा हटाया, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र में शनिवार को वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 275 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमण बीलोनी गांव के बीट ठाठी के रूम नंबर आरएफ 481, 482 और पीएफ 913 में किया गया था। यहां बल्लू सिकरवार, पंजाब सिंह गुर्जर, प्रांण सिंह गुर्जर और शिशुपाल सिंह चौहान ने वन भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। उन्होंने वहां भूमि पर बागड़, पत्थर की दीवार और जेसीबी से खाई बनाकर कब्जा किया था।


9 जेसीबी मशीनों से बनाई गई दीवारों को तोड़ा गया
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकारियों को हटाकर 9 जेसीबी मशीनों की मदद से बनाई गई दीवारों को तोड़ दिया। कार्रवाई में बल्लू सिकरवार से 140 बीघा,
पंजाब सिंह और प्राण सिंह गुर्जर से 80 बीघा और शिशुपाल सिंह चौहान से 55 बीघा भूमि को खाली कराया गया।


यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव और उपवनमंडलाधिकारी ए. प्रभंजन रेड्डी के निर्देशन में, रेंजर माधव सिंह सिकरवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में राजस्व विभाग, पुलिस, ग्राम वन समिति के सदस्य और सुरक्षा श्रमिकों की संयुक्त टीम शामिल रही।


खाली कराई गई जमीन पर होगा पौधारोपण
वन विभाग ने खाली कराई गई जमीन पर गड्ढे खोदकर उसमें खैर, बबूल और प्रोसोपिस जैसी प्रजातियों के बीज बोना शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि इस जमीन पर आगे चलकर बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।


लोगों से स्वेच्छा से वन भूमि खाली करने की अपील
वनमंडलाधिकारी सुधांशु यादव ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से वन भूमि खाली करें और वन संरक्षण में सहयोग दें। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि भविष्य में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE