BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 7:30 pm
NEWS : विशेष मंत्रोच्चार, अनुष्ठान और पूजा अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर निर्माण की भूमि का शिलान्यास, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना समीपवर्ती गांव बाड़ी मानसरोवर पर स्थित शनिवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में आयोजित चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर के भव्य मंदिर निर्माण के शिलान्यास समारोह में सम्मिलित हुए।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर के निर्माण और शिलान्यास के दौरान  ओंकारदास जी महाराज के मार्गदर्शन एवं यहां उपस्थित संतो स्वामी  सुदशनाचार्य जी महाराज पीठाधीश्वर गोपाल आश्रम बड़ीसादड़ी, नागेश्वर जी महाराज बाड़ी, महेश जी पंड्या एवं पंडित राधेश्याम जी सुखवाल अम्बा माता गौ शाला निंबाहेड़ा द्वारा धार्मिक और पारस्परिक विधियों से शनिदेव मंदिर की भूमि का पूजन,विशेष मंत्रोच्चार, तथा अनुष्ठान द्वारा विधि विधान के साथ हुए मंदिर भूमि के शिलान्यास नीव पूजन कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रारम्भ में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की। तदपश्चात पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाललाल आंजना,निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद रवि प्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य पंचायत समिति पिंकेश जैन,कांग्रेस मंडल अध्यक्ष आज़ाद बापू,जीवन आजना आदि अतिथियों ने मंच पर गादी पर विराजित संतों से आशीर्वाद लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के चमत्कारी श्री शनिदेव मंदिर स्थल पहुंचने पर शनिदेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल सुथार, उदयराम गुर्जर,फतेहलाल कुमावत, बंशीलाल कुमावत, अशोक तेली, सुनील सुथार,कमल गुर्जर, बद्रीलाल सेन, शांतिलाल तेली, श्यामलाल कुमावत, पर्वत आँजना सहित कमेटी के सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने उपर्णना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर बाड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल लाल रैगर,पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र आंजना, उपसरपंच कैलाश आंजना, बाड़ी ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष बाबूलाल जाट, गुड़ाखेड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष चरणसिंह जाट, वार्ड पंच राधेश्याम तेली, शांतिलाल जाट, अशोक जायसवाल, मुकेश खटीक, नरेंद्र जायसवाल, विजय आंजना, सोहनलाल तेली, राकेश कुमावत, दिलीप आँजना सहित बड़ी संख्या में चमत्कारी श्री शनिदेव के भक्तगण श्रद्धालुगण, जनप्रतिनिधिगण,गणमान्यजन,ग्रामवासी गण इत्यादि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE