BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 12, 2025, 8:09 pm
NEWS : वट वृक्ष सम्मान समारोह में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का होगा अभिनंदन, तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न, मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का आयोजन 15 जुलाई को, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा चित्तौड़गढ़ द्वारा 15 जुलाई, सोमवार को सायं  इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि भाजपा शासन की जन-हितैषी नीतियों, विकास कार्यों और सशक्त भारत के 11 वर्ष के गौरवशाली सफर पर  प्रकाश डाला जाएगा। “मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन की नींव रखने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने हेतु यह कार्यक्रम हो रहा है, यह केवल एक समारोह नहीं, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा पार्टी विथ डिफरेंस का जीवंत उदाहरण एवं श्कार्यकर्ता सर्वाेपरिश् का सम्मान है।”कार्यक्रम के अंतर्गत ‘वट वृक्ष सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनसंघ से लेकर भाजपा तक संगठन में सक्रिय रहे 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 
संचालन भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि“मोदी सरकार के 11 वर्ष देश के लिए सुशासन, राष्ट्रवाद और विकास के प्रतीक रहे हैं। यह कार्यक्रम उस कालखंड को समर्पित है जिसने भारत को विश्व में एक नया नेतृत्व दिलाया। कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गये ताकि कार्यक्रम भव्य एवं गरिमामय हो। ”भाजपा  का यह आयोजन न केवल 11 वर्षों की उपलब्धियों को सामने रखेगा, बल्कि भाजपा के संघर्ष और सेवा की संस्कृति को भी उजागर करेगा। बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, डुंगरपुर भाजपा जिला संगठन प्रभारी कमलेश पुरोहित, नगर अध्यक्ष सागर सोनी, हर्षवर्धन सिंह रूद, प्रधान देवेंद्र कंवर ने आवश्यक सुझाव दिये। 
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला मंत्री संजू लड्ढा, सी पी नामधराणी,गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नन्दकिशोर लौहार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रमेश सुथार, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा, गोपाल चौबे, सत्यनारायण कुमावत, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, रतन लाल जाट, शिवप्रकाश मंत्री, रामप्रसाद जाट, घनश्याम लोठ, आशीष सिकलीगर, छोटू सिंह शेखावत, सोहन खटीक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष इन्द्रा सुखवाल, कुसुम जायसवाल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा (मोंटी), नगर मंत्री विष्णु सेन, दीपक शर्मा, जगदीश भांड, अशोक पालीवाल, शेखर शर्मा, सिंपल वैष्णव, शांतनु काबरा, दीपक पटवारी,हरीश गुरनानी, लविश मूंदड़ा, उर्मिला चूंडावत, रामचंद्र माली, पिंकी सोमानी, शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल, भानु प्रताप सिंह पंवार,गोटू वैष्णव, घनश्याम मेनारिया, नीलेश नीलमणि, श्याम लाल गाडरी अर्जुन सिंह, रोशन बैरवा, विनोद सुथार, महिपाल सिंह, रामचंद्र मेवाड़ा,भेरूलाल भोई, रतनलाल भोई, खेमराज भोई, भगवती आचार्य, नीलम जोशी, माया शक्तावत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE