मंदसौर। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना दलौदा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। थाना प्रभारी मनोज गर्ग ने बताया कि दिनांक 11 जुलाई 2025 को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी 10 जुलाई को किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ लापता हो गई है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना दलौदा में धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी और एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी SOP के अनुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस ने लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया और बालिका को सकुशल दस्तयाब किया। इस सफल कार्य में उनि पूर्णिमा सिंह, सउनि अजय चौहान, प्रआर आशीष बैरागी (सायबर सेल), प्रआर नेपालसिंह, दिगपाल सिंह, आर. मनीष बघेल, नारायण डाबी और मआर. रीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने टीम के इस त्वरित और प्रभावी कार्य की सराहना की है।