BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 10:04 am
BIG NEWS : आज से विदेश यात्रा पर सीएम डॉ मोहन, दुबई में कई कार्यक्रम में होंगे शामिल, ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी शुरुआत, स्पेन भी जाएंगे मुख्यमंत्री, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज से 19 जुलाई तक मध्य प्रदेश में निवेश के लिए विदेश यात्रा पर रहेंगे। वे दुबई में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। दुबई यात्रा की शुरुआत ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम से करेंगे। ‘फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ और प्रवासी भारतीयों से संवाद और मध्यप्रदेश के नवाचार, योजनाओं व विकास मॉडल की जानकारी देंगे।


ब्रांड मध्यप्रदेश कार्यक्रम से होगी शुरुआत
दिन की शुरुआत दुबई के होटल अटलांटिस में ‘ब्रांड मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम से होगी।  प्रदेश की उपलब्धियों, निवेश अवसरों और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाली प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मध्यप्रदेश की विविधता और क्षमताओं को दर्शाने वाली थीम प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही प्रवासी समुदाय को मध्यप्रदेश की बदलती तस्वीर से अवगत कराएंगे।


फ्रेंड्स ऑफ एमपी’ और प्रवासी भारतीयों से करेंगे संवाद
सीएम दुबई में रह रहे मध्यप्रदेश मूल के प्रवासी भारतीयों और फ्रेंड्स ऑफ एमपी के साथ संवाद करेंगे। इस संवाद में वे उन्हें प्रदेश के निवेश अवसरों, अधोसंरचना, जन-कल्याणकारी योजनाओं और वैश्विक भागीदारी के लिए तैयार नई व्यवस्था से अवगत कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रवासी प्रतिभाओं को राज्य के विकास से जोड़ने के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी देंगे।


दुबई के भारतीय मूल के उद्योगपतियों से करेंगे मुलाकात
दुबई में सक्रिय भारतीय मूल के प्रमुख उद्योगपतियों और कॉर्पाेरेट प्रतिनिधियों से भेंट भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ईएसडीएम, फार्मा, टेक्सटाइल, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्य संभावित क्षेत्रों में निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। मध्यप्रदेश में उद्योगों को पारदर्शी नीति, आवश्यक अधोसंरचना और सरकार की सक्रिय भागीदारी के साथ मजबूत समर्थन से अवगत कराया जायेगा।


सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी मध्यप्रदेश की विरासत
सीएम डॉ मोहन मध्यप्रदेश की लोक-संस्कृति से जुड़े विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस आयोजन में लोकनृत्य, गीत, बटिक प्रिंट और अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाया जाएगा। मुख्यमंत्री इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों को राज्य की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़ने का संदेश भी देंगे।


उद्योग प्रतिनिधियों के साथ होगा निवेश संवाद
डॉ मोहन यादव दुबई के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश संवाद में शामिल होंगे। संवाद के दौरान मध्यप्रदेश में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क, लॉजिस्टिक्स हब, ग्रीन एनर्जी ज़ोन और ‘एक जिला-एक उत्पाद’ जैसी पहलों की जानकारी दी जायेगी। साथ ही प्रदेश में उद्योगों के लिए स्थायित्व, पारदर्शिता और स्पष्ट नीति से भी अवगत कराया जायेगा।


रात्रि भोज मे शामिल होंगे उद्योगपति
सीएम रात्रि भोज में दुबई के प्रमुख उद्योगपति, प्रवासी भारतीय और प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं और सामाजिक सहभागिता पर चर्चा भी करेंगे।


दुबई के बाद स्पेन जाएंगे सीएम
दुबई के बाद सीएम डॉ मोहन यादव 16 से 19 जुलाई तक स्पेन के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री बार्सिलोना में स्पेन की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनियों और ग्रीन मोबिलिटी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे निवेशकों के साथ महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। बार्सिलोना में होने वाली बैठकों में टेक्सटाइल, गारमेंट और डिजाइन सेक्टर की अग्रणी कंपनियों से भी चर्चा की जाएगी। जिससे मध्यप्रदेश में पीएम मित्र पार्क, टेक्सटाइल ओडीओपी और वर्धमान सहित टेक्सटाइल क्लस्टर को और गति दी जा सके। सीएम का स्पेन दौरा का एक बड़ा फोकस पर्यटन और हेरिटेज हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर भी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE