BREAKING NEWS
KHABAR : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का.. <<     KHABAR : ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच निकला मोहर्रम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे पूनम चंद बोरीवाल (मप्र पुलिस.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट के एसटीईएम एवं एआई समर कैंप का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी में खनन माफियाओं.. <<     SHOK SAMACHAR : श्रीराम जानकी मंदिर में हरि किर्तन.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा में दिया आध्यात्मिक.. <<     NEWS : अर्बन बैंक की निदेशक मंडल बैठक सम्पन्न,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही रामदुलारी सैनी, परिवार में शोक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी और दो.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 29 जून को.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही शकुंतला देवी सक्सेना, परिवार.. <<     खरगोन जिले के बड़गांव में चोरों का आतंक: 9.. <<     मुरैना में रोटरी क्लब की अनूठी पहल, सरकारी.. <<     KHABAR : स्थापना से एक दिन पहले नगर भ्रमण पर निकले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : महू रोड कूरियर ऑफिस लूटकांड का खुलासा,.. <<     KHABAR : बड़गांव में सिंचाई मोटर पंप चोरी, किसानों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 10:44 am
KHABAR : नई दिल्ली-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में पकड़े गए 41 बिना टिकट यात्री, डीसीएम किशोर पटेल ने किया औचक निरीक्षण, 19,860 का जुर्माना वसूला, पढ़े खबर

Share On:-

कोटा। रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के तहत 12 जुलाई को कोटा–शामगढ़ रेलखंड पर विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक (DCM) किशोर कुमार पटेल ने गाड़ी संख्या 20156 नई दिल्ली–डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस में औचक निरीक्षण कर यात्रियों के टिकटों की जांच की।

इस चेकिंग अभियान में 41 यात्री बिना टिकट या अनुचित टिकट के साथ यात्रा करते पाए गए, जिनसे तत्काल ₹19,860 का जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई यात्रियों को जागरूक करने के साथ-साथ ट्रेन संचालन में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा-
निरीक्षण के दौरान डीसीएम पटेल ने ट्रेन की स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान स्वच्छता और सुविधा रेलवे की प्राथमिक प्राथमिकताओं में शामिल है।

टीम की भूमिका रही अहम-
इस अभियान में टिकट निरीक्षक जलधारी मीना, समयराज मीना और हेमराज मीना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की सतर्कता और अनुशासन के चलते कार्रवाई सफल रही।

रेलवे की अपील-
रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ऐसी चेकिंग आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, जिससे ट्रेनों में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE