रामपुरा। जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिले के इनामी और लंबे समय से फरार स्थायी वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में रामपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उक्त निर्देशों के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी मनासा शवेरा अंसारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में टीम ने 10 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी जगदीश पिता प्यारा भील, निवासी चंद्रपुरा थाना रामपुरा है, जो थाना रामपुरा के अपराध क्रमांक 127/2015, धारा 323, 294, 506, 34 भादवि में माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट के तहत वांछित था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी एवं उनकी पुलिस टीम की सतर्कता और मेहनत सराहनीय रही।