BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 11:32 am
KHABAR : नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग, किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन और चक्काजाम, पढे़ रविन्द्र परमाार की खबर 

Share On:-

देवास। जिले की कन्नौद तहसील के नीमखेड़ा में मूंग खरीदी केंद्र की मांग को लेकर किसान चार दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शनिवार को किसानों ने अर्धनग्न होकर घुटनों के बल चलकर प्रदर्शन किया और फिर बैलगाड़ी-ट्रैक्टर से कन्नौददृसतवास मार्ग पर एक घंटे का चक्काजाम किया।


किसानों की मांग है कि गादिया, नीमखेड़ा या खारपा संस्था में खरीदी केंद्र बनाया जाए। उनका कहना है कि क्षेत्र सिंचित है और 20 गांव इससे प्रभावित हैं।


एसडीओपी आदित्य तिवारी और तहसीलदार अंजली गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बात की। किसानों ने मंगलवार तक का समय देते हुए चक्काजाम खत्म किया, लेकिन भूख हड़ताल और धरना जारी रहेगा। बुधवार से फिर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।


तहसीलदार अंजली गुप्ता ने कहा की किसानों की मांग वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई है, शासन विचार कर रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE