BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 12:03 pm
BIG NEWS : नीमच की पूर्व एसपी सोनाली मिश्रा को मिली रेलवे सुरक्षा बल की कमान, पहली महानिदेशक नियुक्त, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े खबर

Share On:-

नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (IPS) की वरिष्ठ अधिकारी सोनाली मिश्रा को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त किया गया है। वे 1993 बैच की मध्य प्रदेश कैडर की अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनके कार्यकाल को 31 अक्टूबर 2026 तक के लिए स्वीकृति दी है।

मनोज यादव के स्थान पर लेंगी जिम्मेदारी-
सोनाली मिश्रा वर्तमान महानिदेशक मनोज यादव का स्थान लेंगी, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वर्तमान में मिश्रा मध्य प्रदेश पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक (चयन) के पद पर कार्यरत हैं। RPF का प्रमुख बनने के साथ ही उन्हें रेलवे संपत्तियों और यात्रियों की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

पुलिस सेवा में लंबा अनुभव-
सोनाली मिश्रा का कार्यकाल कई अहम पदों पर रहा है। वह पहले जालंधर स्थित बीएसएफ (पंजाब फ्रंटियर) की आईजी, खुफिया विभाग की आईजी, और कश्मीर घाटी तथा बीएसएफ मुख्यालय दिल्ली में भी सेवाएं दे चुकी हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में वे जबलपुर में डीआईजी और पुलिस मुख्यालय में आईजी इंटेलिजेंस के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

भोपाल की बेटी, सख्त छवि की अधिकारी-
भोपाल में जन्मीं सोनाली मिश्रा की छवि एक सख्त और तेजतर्रार महिला अधिकारी की रही है। उनका बहुआयामी अनुभव, खासकर सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी नियंत्रण और घुसपैठ रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है। उनकी यह नियुक्ति महिला नेतृत्व को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE