BREAKING NEWS
BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<     NEWS : ब्रह्माकुमारीज प्रतापनगर सेवाकेंद्र पर.. <<     NEWS : सैनिक स्कूल में गूंजा देशभक्ति का जयघोष,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 1:39 pm
BIG BREAKING : नीमच की खाकी ने 24 घंटे में किया लक्की सिंहल की मल्टी में हुए हाई-प्रोफाइल मर्डर केस का खुलासा, बघाना के अर्जुन मीणा ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस की पूछताछ में कबूला ये राज, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के बंसल चौराहे स्थित सिंहल मल्टी में 11 जुलाई की रात हुए महिला की हत्या के हाई-प्रोफाइल अंधे कत्ल का पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना नीमच कैंट, साइबर सेल और अन्य थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण-
फरियादी गिरधारीलाल गोयल ने रिपोर्ट दी कि रात 8.15 बजे घर लौटने पर पत्नी लीला देवी (उम्र 60) बेडरूम में मृत अवस्था में मिलीं, गले पर धारदार हथियार से वार हुआ था। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया।

तफ्तीश और गिरफ्तारी-
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से 34 वर्षीय अर्जुन मीणा निवासी बधाना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी के इरादे से घुसने और विरोध करने पर हत्या करना कबूल किया। अर्जुन पहले पीड़ित परिवार के यहां पुताई कर चुका था और घर की स्थिति से परिचित था। घटना में आरोपी अर्जुन के दोस्त लाभचंद उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसने घटना के बाद उसे घर छोड़ा था।

जप्त सामग्री-
हत्या में प्रयुक्त चाकू व 1.60 लाख नकद।

सराहनीय कार्य-
इस सफलता में निरीक्षक पुष्पा सिंह, साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे, उप निरीक्षक असलम पठान सहित पूरी संयुक्त टीम का योगदान रहा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक को टीम को पुरस्कार देने का प्रस्ताव भेजा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE