मंडला। कांग्रेस विधायक चौन सिंह बरकड़े को आवंटित थ्7 बंगले की सफाई का एक वीडियो सामने आया है। नगर पालिका के दमकल वाहन से बंगले की धुलाई का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से बंगले की मरम्मत और सफाई का काम किया जा रहा था।
नपाधिकारी बोले- पानी देकर वापस आया वाहन
नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजानन नाफड़े ने सफाई देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी के काम के दौरान पानी की जरूरत पड़ी थी। टैंकर उपलब्ध नहीं होने की वजह से दमकल वाहन को भेजा गया। वाहन केवल पानी देकर वापस आ गया।
विधायक बोले- दमकल वाहन का इस्तेमाल गलत
विधायक चौन सिंह बरकड़े ने बताया कि उन्होंने अभी तक बंगले का हैंडओवर नहीं लिया है। बंगले में कई व्यवस्थाएं सही नहीं हैं और छत से पानी टपकने की समस्या है। अभी पीडब्ल्यूडी काम करा रहा।
उन्होंने कहा कि कि पाइप में सांप घुसने के कारण उसे प्रेशर से निकालने के लिए दमकल वाहन को बुलाया गया था। हालांकि, उन्होंने इस प्रकार दमकल वाहन के इस्तेमाल को गलत बताया है।