BREAKING NEWS
BIG NEWS : बाबा सांवलिया सेठ के दर्शन की लालसा लिए.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा हथियार के साथ.. <<     BIG REPORT : पुलिया पार करते समय तेज बहाव में बहे दो.. <<     KHABAR : बम-बम भोले के जयघोष के साथ 21वीं विशाल पैदल.. <<     NEWS : सेवा का संकल्प हुआ और मजबूत, अन्नपूर्णा.. <<     BIG NEWS : 22 वर्ष तक देश सेवा करने वाले सैनिक.. <<     श्रावण की पावन बेला में उमड़ा आस्था का सैलाब,.. <<     BIG REPORT : आंगनवाड़ी केंद्र में गंदे पानी का मामला,.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का मानपुर गांव और मुखबिर की.. <<     KHABAR : श्रावण सोमवार व मोहर्रम को लेकर शांति.. <<     BIG NEWS : पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर घायल, अवैध.. <<     स्वच्छ भारत मिशन की उड़ी धज्जियां, बिस्टान के.. <<     BIG NEWS : आधी रात अनाज की दुकान में शॉर्ट सर्किट से.. <<     BIG NEWS : मैदान छीना तो सड़क पर खेलेंगे, खिलाड़ियों.. <<     धर्म नगरी उज्जैन में सनसनी, दादू आश्रम के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, तस्करों ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 13, 2025, 4:33 pm
KHABAR : खेत खलिहानों पर बनाई चुरमा बांटी, लगाया ईष्ट देवी-देवताओं व पूर्वजों को भोग, इंद्र देव को मनाने का किया टोटका, हवन पूजन कर मनाई उज्जैनी, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। अंचल में झमाझम बारिश हेतु इन्द्र देव को प्रसन्न करने, पशुओं में महामारी रोकथाम ,प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा,देश एवं अंचल की सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए रविवार को चीताखेडा ग्रामवासियों द्वारा खेडादेवत पूजा कर  इंद्रदेव को राजी करने के लिए किया टोटका, मनाई उज्जैयिनी।
ग्रामवासियों द्वारा गांव के कुछ ने अपने ही घरों में तो कई लोगों ने गांव से बाहर खेत , कुओं व खलिहानों पर पहुंच कर चुरमा-बाटी बनाकर ईष्ट देवता एवं पारिवारिक पुर्वजों को भोग लगाकर सभी अपने-अपने ईष्ट देवी देवताओं का सुमिरन कर प्रसन्न करने हेतु किया टोटका।
वर्तमान में खरीफ की मुख्य फसलें सोयाबीन, मक्का, मुंगफली, उड़द सहित सभी फसलें पूरे यौवन पर है। जिन किसानों ने अंकुरित नहीं होने पर दुबारा बोवनी की है उसके बाद बारिश नहीं आने से फसलें मुरझा गई है बारिश की शक्त आवश्यकता है। रिमझिम बरसात हुई है जो वर्तमान में फिलहाल बहुत ही कम है, अभी कुएं, नदी, तालाब खाली पड़े हुए हैं। क्षेत्र में प्रर्याप्त एवं झमाझम बारिश,देश में अमन चैन, गांव की सुख-समृद्धि, पशुओं में महामारी से बचाव हेतु गांव से बाहर पशुओं को निकाला गया। गांव में विराजमान देवी देवताओं के पुजारियों द्वारा शनिवार-रविवार की रात्रि को मंदिरों में रात्रि जागरण कर हवन पूजन किया गया तथा रविवार को अल सुबह 4बजे से ही बस स्टैंड पर पशुओं की  महामारी  बीमारी से सुरक्षा हेतु सुरक्षा वंधन वार बांधी गई और वहां मंदिरों में हवन पूजन से अभिमंत्रित जल से पशुओं पर नीम की पत्तियों से छिडकाव कर टोटका किया गया। दोपहर बाद गांव के सीतलामाता मंदिर पर ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से इन्द्र हवन पूजन किया गया। धर्म प्रेमी नाथूलाल बंजारा, हुकमीचंद जावरिया, कन्हैयालाल माली, मोहन लाल ,छगन लाल साल्वी, मंगल जावरिया, चंपालाल माली,गोतम लाल (काका) सहित कई वरिष्ठ जनों ने ढोल ढमाको के साथ गांव के सभी देवी-देवताओं को सिंदूर,पन्नी पाटा का चोला चढ़ाकर उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास किया,और गांव हेमाडा पर गांव महामारी बीमारी को रोकने हेतु सुरक्षा (कार) डोर बांधकर पशुपालकों ने जल का छिड़काव करवाने का टोटका किया। गांव के  कुछ धर्म प्रेमी  समझु होटल व्यवसाईयों ने स्वैच्छिक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE