जावद। अखिल भारतीय साधुमार्गीय जैन संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति एवं विशेष आमसभा की भव्य बैठक दिनांक 12 जुलाई 2025 को होटल बंसल, देशनोक (बीकानेर) में आयोजित हुई। बैठक में आगामी सत्र 2025-27 के लिए नरेंद्र गांधी को एक बार फिर सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बैठक में संघ की नियामक परिषद के नेतृत्व में देश-विदेश से पधारे सैकड़ों साधार्मिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। गांधी के पूर्व कार्यकाल की संगठनात्मक उपलब्धियों, समाज उत्थान एवं कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ समर्थन किया।
बैठक में उपस्थित रहे कई गणमान्य पूर्व अध्यक्ष-
सुंदरलाल दुग्गड़, कलकत्ता
शांतिलाल सांड, बेंगलुरु
चंपालाल डागा, गंगाशहर
जयचंदलाल डागा, बीकानेर
पुखराज बोथरा, अहमदाबाद
गौतम रांका, मुंबई
इसके अतिरिक्त बैठक में प्रमुख उपस्थितियाँ-
नियामक परिषद के सदस्य
बारह अंचलों के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंत्रीगण
महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री
समता युवा संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री
संघ के राष्ट्रीय महामंत्री, कोषाध्यक्ष
प्रवृत्ति संयोजक मंडल
देशनोक संघ के पदाधिकारीगण
तीनों इकाइयों के प्रतिनिधि एवं समाजजन
आत्मीयता से परिपूर्ण रहा सभा का माहौल
सभा में संगठनात्मक एकता, साधुमार्गीय संस्कृति के संरक्षण, युवाओं की सहभागिता और समाज की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। नरेंद्र गांधी के पुनः अध्यक्ष बनने पर पूरे देश से शुभकामनाओं का सिलसिला चला। वरिष्ठजनों, समाजसेवियों और युवाओं ने संगठन को मजबूती देने का संकल्प दोहराया।
इस ऐतिहासिक आमसभा में संघ की भावी कार्ययोजनाओं पर भी विमर्श हुआ, जिनमें-
आध्यात्मिक गतिविधियों का विस्तार
सामाजिक सरोकारों में सहभागिता
राष्ट्रीय मंचों पर समाज की सशक्त उपस्थिति
को प्रमुखता दी गई।
यह बैठक साधुमार्गीय समाज के लिए संगठनात्मक दृष्टि से ऐतिहासिक और प्रेरणादायक सिद्ध हुई।